फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs south africa 6th odi match at Centurion live updates

INDvSA: विराट के 35वें शतक की बदौलत टीम इंडिया ने जीती 5-1 से सीरीज

Sat, 17 Feb 2018 08:25 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 17 Feb 2018 08:25 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa 6th odi match at Centurion live updates
विराट कोहली

कप्तान विराट कोहली के शानदार शतकीय पारी और युवा तेज गेंदबाज शार्दुर ठाकुर के घातक गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने शुक्रवार को सेंचुरियन के सुपर स्पोर्ट पार्क स्टेडियम में खेले गए 6 वन-डे मैचों की सीरीज के आखिरी वन-डे में दक्षिण अफ्रीका को 8 विकेट से करारी शिकस्त दी। इसके साथ ही टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज 5-1 से अपने नाम कर ली। मेजबान टीम के 205 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया ने 32वें ओवरों में ही 206 रन बनाकर मैच जीत लिया।

विज्ञापन


टीम इंडिया की तरफ से बल्लेबीज करने आए ओपनर रोहित शर्मा जल्दी ही आउट हो गए। वह केवल 15 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। इसके बाद बल्लेबाजी करने आए कप्तान विराट कोहली ने शिखर धवन के साथ मिलकर पारी संभाली। वहीं, 80 के स्कोर पर टीम इंडिया को दूसरा झटका लगा। लुंगी एन्गिडि ने शिखर धवन को खाया जोन्डों के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। धवन केवल 18 रन ही बना पाए।
विज्ञापन


इसके बाद बल्लेबाजी करने आए अजिंक्य रहाणे ने कप्तान कोहली के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिए 126 रनों की साझेदारी हुई। कोहली ने 96 गेंदों में 19 चौकों और 2 छक्कों की मदद से शानदार 129 रनों की नाबाद पारी खेली। विराट ने इस मुकाबले में अपने वन-डे इंटरनेशनल करियर का 35वां शतक जमाया। इसके साथ ही कप्तान विराट कोहली को मैन ऑफ द सीरीज और मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। वहीं, अजिंक्य रहाणे ने 81 गेंदों में 3 चोकों की मदद से 34 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से लुंगी एन्गिडि ने 2 विकेट झटके।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर झटके सबसे अधिक 4 विकेट

india vs south africa 6th odi match at Centurion live updates
शार्दुल ठाकुर

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका ने निर्धारित 50 ओवर में 204 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीका की तरफ से बल्लेबाजी करने आए सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला सस्ते में 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। उनको युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी के हाथों कैच आउट कराकर पवेलियन भेजा। इसके बाद कप्तान मार्करम भी 24 रन बनाकर आउट हो गए।

प्रोटियाज टीम की तरफ से सबसे अधिक रन खाया जोन्डों ने बनाए। उन्होंने 74 गेंदों में 3 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 54 रन की पारी खेली। इसके अलावा एबी डीविलियर्स (30), हेनरिच क्लासेन (22) और एन्डिल फेह्लुक्वायो ने 34 रन बनाए। वहीं टीम इंडिया की तरफ से युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर ने 52 रन देकर सबसे अधिक 4 विकेट झटके, जबकि जसप्रीत बुमराह और युजवेन्द्र चहल ने 2-2 विकेट हासिल किए। वहीं, हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को 1-1 विकेट मिला।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। कप्तान विराट कोहली ने टीम में एक बदलाव किया। भुवनेश्वर कुमार की जगह युवा तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर को मौका दिया। वहीं, दक्षिण अफ्रीका ने अपनी टीम में चार बदलाव किए। तबरेज शम्सी की जगह इमरान ताहिर, डेविड मिलर की जगह खाया जोन्डों, जेपी डुमिनी की जगह फरहान बेहरादीन और कागिसो रबाडा की जगह क्रिस मॉरिस को शामिल किया।

टीम इंडिया सीरीज पर पहले ही कर लिया था कब्जा

india vs south africa 6th odi match at Centurion live updates
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

बता दें कि इससे पहले टीम इंडिया सीरीज में पहले ही अपने नाम कर चुकी थी। 'मेन इन ब्लू' ने डरबन में पहला मैच 6 विकेट से, दूसरा मैच सेंचुरियन में 9 विकेट से और तीसरा मैच केपटाउन में 124 रन से जीता था, लेकिन प्रोटियाज टीम ने बारिश से प्रभावित चौथे पिंक वन-डे में पांच विकेट से जीत हासिल कर मैच में वापसी की थी। वहीं, पांचवें वन-डे में टीम इंडिया ने प्रोटियाज टीम को 73 रनों से हराकर इतिहास रचा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed