फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan Shoaib Akhtar wanted to injure Sachin Tendulkar in 2006 Karachi Test

Shoaib Akhtar: 'सचिन तेंदुलकर को चोटिल करना था मेरा मकसद', शोएब अख्तर ने खोला 16 साल पुराना राज

Sun, 05 Jun 2022 05:39 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 05 Jun 2022 05:39 PM IST
सार

अख्तर ने जिस टेस्ट की चर्चा की है उसमें ही  शुरुआती तीन गेंदों पर इरफान पठान ने लगातार तीन विकेट लिए थे। उन्होंने तब सलमान बट्ट के बाद यूनुस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट किया था। हालांकि, भारत 341 रन से मैच हार गया था।

विज्ञापन
India vs Pakistan Shoaib Akhtar wanted to injure Sachin Tendulkar in 2006 Karachi Test
सचिन तेंदुलकर और शोएब अख्तर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के बीच क्रिकेट के मैदान पर प्रतिद्वंद्विता हमेशा सुर्खियों में रही है। दोनों के बीच होने वाले मुकाबले को देखने के लिए दर्शक हमेशा इंतजार करते थे। कई बार सचिन तेंदुलकर शोएब पर हावी रहते थे तो कुछ मौकों पर अख्तर ने उन्हें आउट किया। अब शोएब ने 16 साल पुराने एक वाकये का खुलासा किया है।
विज्ञापन


अख्तर ने एक इंटरव्यू में बताया कि कैसे वो एक मैच में सचिन को आउट करने की जगह उन्हें किसी भी तरह घायल करना चाहते थे। 2006 में टीम इंडिया पाकिस्तान के दौरे पर थी। शोएब ने कहा, ''मैं यह बात पहली बार दुनिया को बता रहा हूं। कराची टेस्ट में मैं सचिन तेंदुलकर को जख्मी करना चाहता था। एक तरह से मैं तेंदुलकर को घायल करने की कोशिश में लगा था तो दूसरी ओर मोहम्मद आसिफ शानदार गेंदबाजी कर रहे थे। टीम इंडिया के बल्लेबाज परेशानी में थे।"
विज्ञापन


अख्तर ने आगे बताया, ''मेरा सचिन को घायल करना चाहता था। इंजमाम उल हक मुझे लगातार विकेट सामने गेंद करने के लिए कह रहे थे, लेकिन मैंने सचिन के हेलमेट पर गेंद मारी। मैंने एक गेंद सचिन के हेलमेट पर मारी। इसके बाद मुझे लगा कि मेरा काम हो गया, लेकिन तेंदुलकर ने खुद को किसी तरह बचा लिया था।''
विज्ञापन
विज्ञापन


अख्तर की खतरनाक गेंदबाजी के कारण भारतीय बल्लेबाज परेशान थे। इसका फायदा दूसरे गेंदबाज मोहम्मद आसिफ ने उठाया। उन्होंने पारी में पारी में चार और दूसरी पारी में तीन विकेट लिए थे। इसी टेस्ट की शुरुआती तीन गेंदों पर इरफान पठान ने लगातार तीन विकेट लिए थे। उन्होंने तब सलमान बट्ट के बाद यूनुस खान और मोहम्मद यूसुफ को आउट किया था। भारत 341 रन से मैच हार गया था।


भारत ने मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। उसने पहली पारी में पाकिस्तान को 245 रन पर ऑलआउट कर दिया था। इसके बाद टीम इंडिया ने पहली पारी में 238 रन बनाए थे। सचिन ने पहली पारी में 23 रन बनाए थे। दूसरी पारी में पाकिस्तान ने सात विकेट पर 599 रन बनाए। टीम इंडिया को जीत के लिए 607 रन का लक्ष्य मिला था। भारतीय टीम 265 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी। सचिन ने दूसरी पारी में 26 रन बनाए थे। शोएब अख्तर ने पहली पारी में दो और दूसरी पारी में एक विकेट लिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed