फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Pakistan match can be held in New York know possible schedule of T20 World Cup reports

T20 World Cup: न्यूयॉर्क में पाकिस्तान के खिलाफ खेल सकती है टीम इंडिया, सामने आया भारत का संभावित शेड्यूल

Thu, 04 Jan 2024 02:15 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 04 Jan 2024 02:15 PM IST
सार

आईसीसी ने सभी टीमों को प्रस्तावित कार्यक्रम भेज दिया है। वह क्रिसमस के पहले ही शेड्यूल जारी करना चाहता था, लेकिन बीसीसीआई और प्रसारकों ने सहमति नहीं जताई थी। ऐसे में आईसीसी के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है।

विज्ञापन
India vs Pakistan match can be held in New York know possible schedule of T20 World Cup reports
रोहित शर्मा और बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वेस्टइंडीज और अमेरिका की मेजबानी में इस साल जून में टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। टूर्नामेंट में 20 टीमें हिस्सा लेंगी। चार जून से टी20 विश्व कप की शुरुआत होगी और 29 या 30 जून को फाइनल मैच खेला जा सकता है। वेस्टइंडीज में जब 2007 में वनडे विश्व कप का आयोजन हुआ था तब 16 टीमें खेली थीं। इस बार क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट में 20 टीमों को पांच-पांच के चार ग्रुपों में बाटा जाएगा।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारत के ग्रुप में पाकिस्तान की टीम को रखा जा सकता है। इसके अलावा टीम इंडिया के ग्रुप में आयरलैंड, कनाडा और मेजबान अमेरिका को भी जगह मिल सकती है। आईसीसी ने सभी टीमों को प्रस्तावित कार्यक्रम भेज दिया है। वह क्रिसमस के पहले ही शेड्यूल जारी करना चाहता था, लेकिन बीसीसीआई और ब्रॉडकास्टर ने सहमति नहीं जताई थी। ऐसे में आईसीसी के प्रस्तावित कार्यक्रम में बदलाव भी हो सकता है।
विज्ञापन


नौ जून को भारत-पाकिस्तान का मैच संभव
रिपोर्ट्स के अनुसार, भारतीय टीम टूर्नामेंट में अपना पहला मुकाबला आयरलैंड के खिलाफ पांच जून को खेल सकती है। इसके बाद नौ जून को पाकिस्तान और 12 जून को मेजबान अमेरिका से मुकाबला हो सकता है। तीनों ही मैच न्यूयॉर्क में आयोजित होने की संभावना है। भारत ग्रुप में अपना चौथा मैच 15 जून को कनाडा के खिलाफ फ्लोरिडा में खेल सकता है। इस बात की पूरी संभावना है कि टीम इंडिया ग्रुप दौर में अपने सभी मैच न्यूयॉर्क में ही खेलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वेस्टइंडीज में होगा सेमीफाइनल और फाइनल
हर ग्रुप से दो-दो टीमें अगले राउंड में पहुंचेंगी। इस तरह चार ग्रुप से आठ टीमें आगे बढ़ेंगी। 12 टीमें ग्रुप दौर में ही बाहर हो जाएंगी। दूसरे राउंड में भारत को अपने सभी मैच वेस्टइंडीज में खेलने पड़ सकते हैं। इसके लिए बारबाडोस, एंटीगा और सेंट लूसिया को शॉर्टलिस्ट किया गया है। भारतीय टीम दूसरे दौर में न्यूजीलैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया से भिड़ सकती है। 26 जून को गुयाना में पहला सेमीफाइनल हो सकता है। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल का आयोजन 27 या 28 जून को त्रिनिदाद में हो सकता है। 29 जून को बारबाडोस में फाइनल मैच खेला जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed