भारत-पाक सीरीज होगी या नहीं सस्पेंस अभी भी बरकरार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्रिकेट प्रेमियों को यह जानने के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना होगा कि भारत-पाक के बीच प्रस्तावित द्विपक्षीय सीरीज अगले महीने होगी या नहीं।
बीसीसीआई सचिव अनुराग ठाकुर ने इस बारे में पूछे गए एक सवाल के बारे में जवाब दिया कि अभी कुछ दिन और इंतजार कीजिए। हाल ही में बीसीसीआई ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भारत में सीरीज का प्रस्ताव दिया था लेकिन पीसीबी ने इसे ठुकराते हुए कहा था कि सीरीज यूएई में ही होनी चाहिए जहां पिछले कई सालों से वह अपनी घरेलू सीरीज के मैच खेल रही है।
जब अनुराग ठाकुर से यह पूछा गया कि बीसीसीआई यूएई में खेलना क्यों नहीं चाहती जबकि 2014 के आईपीएल के कुछ मैच वहां खेले गए थे।
इस पर बीसीसीआई सचिव ने कहा कि अगर कोई अंतरराष्ट्रीय मैच होता है तो फैसला आईसीसी या एसीयू करती है लेकिन अगर बात द्विपक्षीय सीरीज की होती है तो यह दोनों देश पर निर्भर करता है कि वह कहां बेहतर महसूस करते हैं।
पीसीबी कह चुकी है ना
भारत-पाक बहुप्रतिक्षित क्रिकेट सीरीज पर कभी हां और कभी ना का सिलसिला खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। पहले बीसीसीआई इस सीरीज पर कुछ बोलने के लिए तैयार नहीं थी। इसके बाद अचानक ही बीसीसीआई की ओर से यह बयान आया कि मैच भारत में हों न कि यूएई में।
जवाब में पाक क्रिकेट बोर्ड के चीफ शहरयार खान ने बीसीसीआई के निमंत्रण को ठुकराते हुए स्पष्ट कहा कि यदि मैच होंगे तो यूएई में न कि भारत में। उन्होंने तर्क दिया कि यह क्रिकेट सीरीज पाक की है तो स्थान भी पाक की ओर से चुना जाएगा।
शहरयार ने कहा कि भारत-पाक क्रिकेट सीरीज के लिए यूएई सुरक्षित जगह है। लिहाजा बीसीसीआई का यूएई में क्रिकेट सीरीज न कराने का फैसला कोई तर्कसंगत नहीं।