फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ T20 World Cup 2021: Do and Die Clash for Both Teams, Toss is Challenge for Virat Kohli

IND vs NZ: किस्मत नहीं दे रहा विराट का साथ, लगातार पांचवीं बार टॉस हारे, पाकिस्तान के बाद न्यूजीलैंड से भी मिली शिकस्त

Sun, 31 Oct 2021 07:27 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 31 Oct 2021 07:27 PM IST
सार

IND vs NZ: दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंग्लैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीकी टीमों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर ही विपक्षी टीमों का हराया है। न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत टॉस हार और 50 फीसदी मैच वहीं गंवा दिया था।

विज्ञापन
IND vs NZ T20 World Cup 2021: Do and Die Clash for Both Teams, Toss is Challenge for Virat Kohli
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

न्यूजीलैंड ने सुपर-12 राउंड के ग्रुप-2 के मुकाबले में भारत को आठ विकेट से हरा दिया। यह मुकाबला दुबई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। इस हार के बाद विश्व कप में भारत का सफर लगभग खत्म हो गया है। टीम इंडिया को अब बस चमत्कार ही सेमीफाइनल में पहुंचा सकती है। भारत को अब उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा दे।
विज्ञापन


इसके बाद भारतीय टीम अफगानिस्तान, स्कॉटलैंड और नामीबिया पर करीब 100-100 रनों के अंतर से बड़ी जीत दर्ज करे। ऐसा होना मुश्किल नजर आ रहा है। अफगानिस्तान अगर न्यूजीलैंड टीम को हरा भी देती है, तो उसके सेमीफाइनल में पहुंचने के संभावनाएं बढ़ जाएंगी।
विज्ञापन


सिक्के ने भी भारतीय कप्तान विराट कोहली का साथ नहीं दिया और वह लगातार पांचवें मैच में टॉस हारे। भारत ने आधा मैच टॉस में ही गंवा दिया था। न्यूजीलैंड के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के 21 मैचों में कोहली 17वीं बार टॉस हारे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रुप-2 की मौजूदा स्थिति
भारत और न्यूजीलैंड ग्रुप-2 में मौजूद हैं। इस ग्रुप में पाकिस्तान लगातार तीन मैच जीतकर छह अंकों के साथ नंबर-1 पर है और लगभग सेमीफाइनल में पहुंच चुका है। अफगानिस्तान की टीम तीन मैचों में दो जीत और एक हार के साथ दूसरे स्थान पर है। न्यूजीलैंड की टीम दो अंकों के साथ तीसरे और नामीबिया दो अंकों के साथ चौथे स्थान पर है। भारत पांचवें और स्कॉटलैंड छठे स्थान पर है।
 

IND vs NZ T20 World Cup 2021: Do and Die Clash for Both Teams, Toss is Challenge for Virat Kohli
अंक तालिका - फोटो : अमर उजाला
टी-20 विश्व कप में टॉस का रोल
टी-20 विश्व कप 2021 में सुपर-12 राउंड में अब तक 14 मुकाबले खेले गए हैं। इन 14 मुकाबले में 13 बार टॉस जीतने वाली टीम ही विजेता बनी है। इन मैचों में टॉस जीतने वाले कप्तानों ने 14 में से 12 बार पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

दुबई अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में इंग्लैंड, पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीकी टीमों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी कर ही विपक्षी टीमों का हराया है। सिर्फ अफगानिस्तान के कप्तान मोहम्मद नबी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी कर स्कॉटलैंड को हराया था। 
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और 5 विकेट से मैच जीता
  • इंग्लैंड ने टॉस जीता और 6 विकेट से मैच जीता
  • श्रीलंका ने टॉस जीता और 5 विकेट से मैच जीता
  • पाकिस्तान ने टॉस जीता और 10 विकेट से मैच जीता
  • अफगानिस्तान ने टॉस जीता और 130 रन से मैच जीता
  • दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और 8 विकेट से मैच जीता
  • पाकिस्तान ने टॉस जीता और 5 विकेट से मैच जीता
  • नामीबिया ने टॉस जीता और 4 विकेट से मैच जीता
  • ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीता और सात विकेट से मैच जीता
  • दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीता और चार विकेट से मैच जीता
  • इंग्लैंड ने टॉस जीता और आठ विकेट से मैच जीता

टॉस जीतना क्यों महत्वपूर्ण?
यूएई में ओस महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। पहले बल्लेबाजी करने वाली टीमों के लिए गेंद रुक-रुक कर बल्ले पर आ रही है। वहीं, बाद में ओस के कारण बल्लेबाजी करना आसान है। गेंद बल्ले पर ठीक से आ रही है और बल्लेबाज भी बिना किसी हिचक के शॉट खेल रहे हैं। स्पिनर्स और तेज गेंदबाजों को गेंद पर ग्रिप बनाने में मुश्किल हो रही है। 

दुबई में पिछले 16 में से 15 मुकाबले लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम जीती है। इसी वजह से विलियमसन ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। यही टीम इंडिया की हार का कारण भी बना। 

बतौर कप्तान विराट का टॉस में खराब रिकॉर्ड
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विराट को कई बार टॉस की वजह से ही मैच गंवाना पड़ा है। उनका रिकॉर्ड मुकाबले इस अहम कड़ी में बेहद खराब रहा है। विराट ने अब तक 65 टेस्ट में टीम इंडिया की कप्तानी की है और इसमें से 28 में सिक्के ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया है, जबकि 37 मैचों में विराट टॉस हारे हैं। वनडे की बात करें तो बतौर कप्तान 95 मैचों में से विराट 55 में टॉस हार चुके हैं।

टी-20 में भी यह रिकॉर्ड खराब है। विराट ने 46 टी-20 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है और 29 में उन्होंने टॉस गंवाए हैं। ओवरऑल तीनों फॉर्मेट को मिलाकर विराट ने 207 मैचों में कप्तानी की है और इसमें से 121 मैचों में वे टॉस हार चुके हैं।

IND vs NZ T20 World Cup 2021: Do and Die Clash for Both Teams, Toss is Challenge for Virat Kohli
ये उन मैचों के रिकॉर्ड हैं जिनमें टॉस हुए हैं। - फोटो : अमर उजाला
भारत के अन्य कप्तानों से तुलना
भारत के अन्य कप्तानों की बात करें तो टॉस के मामले में सबसे सफल राहुल द्रविड़ हैं। उन्होंने वनडे, टेस्ट और टी-20 मिलाकर 104 मैचों में टीम इंडिया की कप्तानी की है। इसमें से 61 बार टॉस जीता है और सिर्फ 43 मैचों में उन्होंने टॉस गंवाया है।

दूसरे नंबर पर मोहम्मद अजहरुद्दीन हैं। 221 मैचों में कप्तानी करते हुए उन्होंने 125 बार टॉस जीता है। तीसरे नंबर पर सौरव गांगुली और चौथे नंबर पर महेंद्र सिंह धोनी हैं। इन सबका टॉस जीत/हार प्रतिशत कोहली से काफी ज्यादा है।

क्या सबसे अनलकी कप्तान हैं विराट?
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में करीब 44 खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी टीमों के लिए 100 से ज्यादा मैचों में कप्तानी की है। इसमें टॉस जीत/हार प्रतिशत में विराट सबसे नीचे हैं। वेस्टइंडीज के पूर्व कप्तान रिची रिचर्डसन विराट से बस दशमलव अंकों से पीछे हैं।

IND vs NZ T20 World Cup 2021: Do and Die Clash for Both Teams, Toss is Challenge for Virat Kohli
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला
बड़े मैचों में टॉस की वजह से हारी टीम इंडिया
विराट 2017 में वनडे और टी-20 के फुल टाइम कप्तान बनाए गए थे। तब से लेकर अब तक टीम इंडिया ने कई मौकों पर सिर्फ टॉस की वजह से बड़े मैच गंवाए हैं। 2017 चैंपियंस ट्रॉफी में विराट पाकिस्तान के खिलाफ टॉस जीते थे, लेकिन उन्होंने गेंदबाजी का फैसला लिया और यह टीम के लिए खराब फैसला साबित हुआ।

वहीं, 2019 वनडे विश्व कप के सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ विराट टॉस हार गए थे। लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम इंडिया को हार का सामना करना पड़ा था। इस साल टी-20 विश्व कप में सुपर-12 के पहले मैच में पाकिस्तान के खिलाफ विराट टॉस हारे और मैच भी गंवाना पड़ा। अब न्यूजीलैंड के सामने भी भारत का यही हाल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed