फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs new zealand third t20i Thiruvananthapuram live score updates

INDvNZ T-20i: 'विराट सेना' ने रचा इतिहास, पहली बार टी20 सीरीज में न्यूजीलैंड को दी मात

Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Tue, 07 Nov 2017 11:47 PM IST
विज्ञापन
india vs new zealand third t20i Thiruvananthapuram live score updates
टीम इंडिया - फोटो : BCCI
टीम इंडिया ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में न्यूजीलैंड को तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में 6 रन से हराकर इतिहास रच दिया। न्यूजीलैंड द्वारा वर्षाबाधित मैच में पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया ने 8 ओवर में 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए। जवाब में कीवी टीम 8 ओवर में 6 विकेट खोकर 61 रन बना सकी। कॉलिन डी ग्रैंडहोम 17* और मिचेल सेंटनर 3* कीवी टीम को जीत नहीं दिला सके।
विज्ञापन


टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द सीरीज चुना गया। दाएं हाथ के तेज गेंदबाज ने तीसरे मैच में दो ओवर में 9 रन देकर दो विकेट लिए।
विज्ञापन


इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज 2-1 से अपने नाम की। विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया ने पहली बार न्यूजीलैंड को टी20 इंटरनेशनल सीरीज में मात दी। यही नहीं, न्यूजीलैंड ने 2014 से कोई टी20 इंटरनेशनल सीरीज नहीं गंवाई थी। टीम इंडिया ने आज उनके विजयी रथ को भी रोक दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह ने न्यूजीलैंड को किया गुमराह

india vs new zealand third t20i Thiruvananthapuram live score updates
जसप्रीत बुमराह
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को पहले ही ओवर में भुवनेश्वर कुमार ने तगड़ा झटका दिया। उन्होंने ओवर की आखिरी गेंद पर मार्टिन गप्टिल (1) को क्लीन बोल्ड किया। अगले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह ने टीम इंडिया को बड़ी सफलता दिलाई। उन्होंने पिछले मैच के शतकवीर कोलिन मुनरो (7) को मिडऑन पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट कराया। रोहित ने पीछे दौड़ते हुए दर्शनीय कैच लपका।

यहां से कप्तान केन विलियमसन (8) ने ग्लेन फिलिप्स (11) के साथ तीसरे विकेट के लिए 20 रन की साझेदारी की। दोनों टीम को संभालते कि कुलदीप यादव के ओवर में टीम इंडिया ने लगातार दो सफलता हासिल की। पांचवें ओवर की तीसरी गेंद पर पांड्या ने विलियमसन को रनआउट किया। अगली ही गेंद पर कुलदीप ने फिलिप्स को डीप मिडविकेट पर धवन के हाथों कैच आउट कराया।

इसके बाद जसप्रीत बुमराह ने हेनरी निकोलस (2) को डीप स्क्वायर लेग में श्रेयस अय्यर के हाथों कैच आउट कराकर न्यूजीलैंड का पांचवां विकेट गिराया। इसी ओवर में धोनी ने पांड्या से थ्रो हासिल करके टॉम ब्रूस (4) को रनआउट किया। टीम इंडिया की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने दो जबकि कुलदीप यादव और भुवनेश्वर कुमार को एक-एक विकेट मिला।

टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाजों को कीवी गेंदबाजों ने खुलकर नहीं खेलने दिया

india vs new zealand third t20i Thiruvananthapuram live score updates
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम - फोटो : bcci
इससे पहले बारिश के कारण 8 ओवर की पारी में टीम इंडिया ने 5 विकेट खोकर 67 रन बनाए। हार्दिक पांड्या 14 रन बनाकर नाबाद लौटे। उनके साथ धोनी बिना खाता खोले रहे।

न्यूजीलैंड द्वारा पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित टीम इंडिया की शुरुआत बेहद खराब रही। शिखर धवन (7) और रोहित शर्मा (8) को साउदी ने दूसरे ओवर की क्रमशः दूसरी व तीसरी गेंद पर अपना शिकार बनाया। दोनों ही ओपनर्स के कैच मिचेल सेंटनर ने लपके। हालांकि, कप्तान कोहली ने साउदी को हैट्रिक पूरी नहीं करने दी।

इसके बाद कप्तान विराट कोहली (13) ने इश सोढ़ी द्वारा किए पारी के चौथे ओवर की पहली दो गेंदों पर एक चौका और छक्का जड़कर रोमांच बढ़ाया, लेकिन पांचवीं गेंद पर वो डीप मिडविकेट में ट्रेंट बोल्ट को आसान कैच थमाकर पवेलियन लौटे। जल्द ही श्रेयस अय्यर (6) को इश सोढ़ी ने लांगऑफ पर मार्टिन गप्टिल के हाथों कैच आउट कराकर टीम इंडिया को चौथा झटका दिया। न्यूजीलैंड की तरफ से टिम साउदी और इश सोढ़ी ने दो-दो विकेट लिए। ट्रेंट बोल्ट को एक सफलता मिली।

इससे पहले न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियमसन ने मंगलवार को तिरुवनंतपुरम में तीसरे व अंतिम टी20 इंटरनेशनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। बारिश के कारण यह मुकाबला 8 ओवर प्रत्येक पारी का होगा। दो ओवर पॉवरप्ले के होंगे और एक गेंदबाज ज्यादा से ज्यादा दो ओवर कर सकेगा।

न्यूजीलैंड ने अपनी टीम में एक बदलाव किया है। एडम मिलने की जगह टिम साउदी को शामिल किया गया है। वहीं टीम इंडिया ने अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए अक्षर पटेल व मोहम्मद सिराज की जगह मनीष पांडे और कुलदीप यादव को शामिल किया है।


दोनों टीमें:

न्यूजीलैंड 

मार्टिन गप्टिल, कॉलिन मुनरो, केन विलियमसन (कप्तान), टॉम ब्रूस, ग्लेन फिलिप्स, हेनरी निकोलस, कॉलिन डी ग्रैंडहोम, मिचेल सेंटनर, टिम साउदी, इश सोढ़ी, ट्रेंट बोल्ट।

टीम इंडिया

रोहित शर्मा, शिखर धवन, विराट कोहली, मनीष पांडे, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पांड्या, एमएस धोनी, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, युजवेंद्र चहल।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed