फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

NZ vs IND: पृथ्वी शॉ ही करेंगे क्राइस्टचर्च टेस्ट में भी ओपनिंग, कोच रवि शास्त्री ने की पुष्टि

Fri, 28 Feb 2020 12:25 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 28 Feb 2020 12:25 PM IST
विज्ञापन
India vs New Zealand Prithvi Shaw is fit and ready to go confirms Ravi Shastri
पृथ्वी शॉ- रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के मुख्य कोच रवि शास्त्री ने युवा सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ को न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले सीरीज के दूसरे टेस्ट के लिए पूरी तरह से फिट बताया है। शास्त्री ने कहा कि वो अपने पैर की चोट से उबर गए हैं और शनिवार से शुरू हो रहे क्राइस्टचर्च टेस्ट के लिए तैयार हैं। हालांकि पृथ्वी बाएं पैर में सूजन के कारण बृहस्पतिवार को अभ्यास के लिए नहीं उतरे थे।

India vs New Zealand Prithvi Shaw is fit and ready to go confirms Ravi Shastri
पृथ्वी शॉ

न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैच सीरीज का पहला टेस्ट वेलिंग्टन में गंवाने के बाद भारतीय टीम क्राइस्टचर्च में सीरीज बचाने के लिए उतरेगी। पहले मुकाबले में भारत को 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा था। शॉ के फिट होने के बाद अब तय है कि वही मयंक अग्रवाल के साथ दूसरे टेस्ट में भी भारतीय पारी की शुरुआत करेंगे।

India vs New Zealand Prithvi Shaw is fit and ready to go confirms Ravi Shastri
रवि शास्त्री - फोटो : सोशल मीडिया

टीम के हेड कोच रवि शास्त्री भी उन पर नजर रख रहे थे। कैप्तान विराट कोहली ने उन्हें कुछ टिप्स भी दिए। शास्त्री ने इस ओपनर की फिटनेस पर तमाम आशंकाओं को दूर करते हुए कहा कि पृथ्वी तैयार हैं। सीरीज के शुरुआती टेस्ट मैच में पृथ्वी कुछ खास नहीं कर सके थे। वह पहली पारी में टिम साउदी का शिकार बने और 16 रन बनाकर पवेलियन लौटे। दूसरी पारी में वह ट्रेंट बोल्ट की छोटी गेंद पर 14 के निजी स्कोर पर आउट हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs New Zealand Prithvi Shaw is fit and ready to go confirms Ravi Shastri
Christchurch Hagley Oval - फोटो : सोशल मीडिया
बीसीसीआई ने गुरुवार को क्राइस्टचर्च के हेगले ओवल स्टेडियम के मैदान की तस्वीर को शेयर किया। जिसमें मैदान पर दिख रही है हरी घास के बीच पिच को पहचान पाना थोड़ा मुश्किल है। क्योंकि पिच पर खूब हरी घास नजर आ रही हैं। पिच पर हरी घास का मतलब साफ है कि इसे तेज गेंदबाजों के अनुरुप तैयार कराया गया है। ऐसे में देखना होगा कि शॉ किस तरह से बल्लेबाजी करते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed