Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs New Zealand 2nd ODI questions raised over Naman Dhir’s dismissal in match know all details

भारत बनाम न्यूजीलैंड: नमन धीर के विकेट पर क्यों उठे सवाल? क्या सही जगह नहीं थी बाउंड्री रोप्स, जानें मामला

Sat, 07 Nov 2026 03:19 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वेलिंग्टन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 07 Nov 2026 03:19 PM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में नमन धीर सस्ते में आउट हुए। नमन के विकेट को लेकर हालांकि, चर्चा तेज हो गई है। नमन जिस तरह आउट हुए उसे लेकर सवाल उठ रहे हैं।

विज्ञापन
India vs New Zealand 2nd ODI questions raised over Naman Dhir’s dismissal in match know all details
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : BCCI/Sony Liv screen grab

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे मैच के दौरान नमन धीर के विकेट को लेकर सवाल उठे हैं। न्यूजीलैंड ने दूसरे वनडे में भारत को 135 रनों का लक्ष्य दिया। इस दौरान जैकब डफी की गेंद पर टिम सीफर्ट ने बाउंड्री पर कैच लपका, लेकिन वह बाउंड्री रोप्स के एकदम करीब थे। थर्ड अंपायर ने नमन धीर को आउट करार दिया, लेकिन इस कैच को लेकर काफी चर्चा हो रही है। 
विज्ञापन
Trending Videos

क्या है पूरा मामला
यह पूरी घटना 25वें ओवर की है। इस ओवर की चौथी गेंद पर जैकब डफी पर नमन धीर ने शॉट खेला। गेंद सीधे बाउंड्री पर गई। बाउंड्री पर टिम सीफर्ट खड़े थे और उन्होंने शानदार कैच पकड़ा। हालांकि, देखने में लग रहा था कि सीफर्ट का पैर बाउंड्री रोप्स को छू गया है। मैदानी अंपायर ने थर्ड अंपायर की मदद ली जिसके बाद नमन को आउट दिया गया। नमन के आउट होने के बाद विवेक राजदान ने सवाल उठाए। राजदान का कहना था कि अगर बाउंड्री रोप्स सीधे लगी होती तो ये नॉटआउट होता। इस पर चर्चा तेज हो गई है कि नमन का आउट वैध था या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

भारत की पारी 
न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के 55 रन की बदौलत 134 रन बनाए। जवाब में भारत की बल्लेबाजी खराब रही। टीम इंडिया ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए। कप्तान शुभमन गिल खाता खोले बिना ही पवेलियन लौट गए। वहीं, विराट कोहली सात रन बना सके। इसके बाद रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर ने 22 रन की साझेदारी निभाई। रोहित 28 गेंद में दो चौके और दो छक्के की मदद से 23 रन बनाकर आउट हुए। वहीं, अक्षर पटेल सात रन बना सके। फिर केएल राहुल और श्रेयस ने पांचवें विकेट के लिए 39 रन की साझेदारी निभाई और पारी को संभालने की कोशिश की। हालांकि, श्रेयस जेमीसन की शॉर्ट गेंद पर कैच आउट हो गए। वह 46 गेंद में चार चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बना सके। नमन धीर ने 12 रन बनाए, जबकि अंशुल कंबोज एक रन बना सके। न्यूजीलैंड की ओर से काइल जेमीसन और जैकब डफी ने तीन-तीन विकेट लिए हैं, जबकि मैट फिशर को एक विकेट मिला है।
विज्ञापन

सस्ते में सिमटी न्यूजीलैंड की पारी 
इससे पहले न्यूजीलैंड की पारी 41 ओवर में 134 रन पर सिमट गई थी। भारतीय गेंदबाजों ने कहर बरपाया और एक बार फिर कीवियों को बड़ा स्कोर नहीं बनाने दिया। न्यूजीलैंड की पारी में डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 55 रन बनाए। वहीं, कप्तान मिचेल सैंटनर ने 31 रन की पारी खेली। वहीं, हेनरी निकोल्स ने 11 रन बनाए। इनके अलावा कोई बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं पार कर सका। विल यंग छह रन, टॉम लाथम सात रन, नाथन स्मिथ तीन रन, काइल जेमीसन सात रन और ब्लेयर टिकनर दो रन बना सके। टिम साइफर्ट और ग्लेन फिलिप्स खाता नहीं खोल सके। भारत की ओर से गुरनूर बराड़ ने सबसे ज्यादा चार विकेट झटके। वहीं, आकिब नबी, अंशुल कंबोज और अक्षर पटेल को दो-दो विकेट मिले। न्यूजीलैंड पहला वनडे गंवा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed