फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi

IND vs NZ Playing-11: सैमसन या दीपक हुड्डा, किसे मिलेगी जगह? उमरान-कुलदीप पर भी संशय, जानें संभावित प्लेइंग-11

Fri, 25 Nov 2022 01:19 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ऑकलैंड Published by: स्वप्निल शशांक Updated Fri, 25 Nov 2022 01:19 AM IST
सार

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसके घर में भारत का रिकॉर्ड खराब रहा है। न्यूजीलैंड में भारत ने 42 वनडे खेले हैं। इसमें से 14 मुकाबलों में टीम इंडिया को जीत मिली, जबकि 25 में हार का सामना करना पड़ा। एक मैच टाई और दो मैच बेनतीजे रहे।

विज्ञापन
IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला आज ऑकलैंड में खेला जाएगा। दोनों टीमें ऑकलैंड पहुंच चुकी हैं। टी20 सीरीज जीतने के बाद अब भारतीय टीम वनडे सीरीज को भी अपने नाम करना चाहेगी। हालांकि, टीम इंडिया के सामने सबसे बड़ी चुनौती प्लेइंग-11 को चुनने को लेकर होगी।
विज्ञापन

दरअसल, ऑकलैंड का मैदान तेज गेंदबाजों के लिए मददगार रहा है, ऐसे में टीम मैनेजमेंट तीन या चार तेज गेंदबाजों को खिलाने के पेंच में फंसा होगा। गुरुवार को ऑकलैंड में भारि बारिश हुई है, जिससे मैदान गीला रहेगा। हालांकि, शुक्रवार को बारिश की संभावना न के बराबर है, लेकिन ओवरकास्ट कंडीशन यानी बादल रह सकते हैं। इससे तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: कप्तान धवन ने नौ में से सात वनडे जीते, कोई सीरीज नहीं गंवाई, न्यूजीलैंड में बरकरार रहेगा रिकॉर्ड?
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे पहले वनडे सीरीज के लिए दोनों स्क्वॉड देख लेते हैं-

IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : अमर उजाला
न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे (विकेटकीपर), केन विलियम्सन (कप्तान), ग्लेन फिलिप्स, डेरिल मिशेल, माइकल ब्रेसवेल, जेम्स नीशम, मिशेल सेंटनर, लोकी फर्ग्यूसन, टिम साउदी, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, टॉम लैथम।

भारत: शिखर धवन (कप्तान),  ऋषभ पंत (उपकप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), दीपक हुड्डा, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव।
विज्ञापन

IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
शुभमन गिल और शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
भारतीय टीम के लिए धवन और शुभमन गिल ओपनिंग करते दिखेंगे। जिम्बाब्वे दौरे पर इन दोनों ने शानदार बल्लेबाजी की थी और एकबार फिर इनसे बड़ी साझेदारी की उम्मीद होगी। जिम्बाब्वे दौरे पर सुभमन ने अंतरराष्ट्रीय करियर का अपना पहला शतक जड़ा था। वहीं, मध्यक्रम में सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर और ऋषभ पंत का खेलना तय माना जा रहा है। अब यह देखने वाली बात यह होगी कि दीपक हुड्डा, संजू सैमसन और वॉशिंगटन सुंदर में से किसे छठे बल्लेबाज के तौर पर चुना जाता है।

IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
उमरान मलिक और संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया
अगर टीम मैनेजमेंट तीन तेज गेंदबाज और दो स्पिनर के साथ खेलने का फैसला लेता है तो हुड्डा, सुंदर या कुलदीप में से किसी एक को मौका मिलेगा, क्योंकि यह तीनों स्पिन गेंदबाजी कर सकते हैं। ऐसे में सैमसन छठे बल्लेबाज के तौर पर टीम में शामिल होंगे। वहीं, अगर टीम मैनेजमेंट चार तेज गेंदबाजों को खिलाने का फैसला लेता है तो ऐसे में सैमसन को बेंच पर बैठना पड़ सकता है। इस स्थिति में सुंदर या हुड्डा में से किसी एक को दूसरे स्पिनर के तौर पर खिलाया जाएगा, जो छठे नंबर पर बल्लेबाजी भी कर सके।

ये भी पढ़ें: IND vs NZ Live Streaming: अगले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की तैयारी शुरू, जानें कब-कैसे देख पाएंगे पहला वनडे

IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
बाएं से- अर्शदीप, शार्दुल, दीपक और मोहम्मद सिराज - फोटो : सोशल मीडिया
गेंदबाजों में भी उमरान मलिक और कुलदीप यादव पर संशय बरकरार है। अगर टीम मैनेजमेंट तीन तेज गेंदबाजों के साथ उतरता है तो उमरान को बाहर बैठना पड़ सकता है। ऐसे में टीम इंडिया, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर और अर्शदीप सिंह के साथ मैदान पर उतर सकती है। वहीं, अगर टीम मैनेजमेंट चार तेज गेंदबाजों को खिलाने का फैसला करता है तो उमरान मलिक चौथे तेज गेंदबाज हो सकते हैं। स्पिनर के तौर पर युजवेंद्र चहल का खेलना तय माना जा रहा है।


कुलदीप यादव

IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
बाएं से- शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, वॉशिंगटन सुंदर और अर्शदीप सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
न्यूजीलैंड की बात करें तो टीम टी20 सीरीज में कुछ खास करने में नाकाम रही थी। हालांकि, तीसरे टी20 में डेवोन कॉन्वे और ग्लेन फिलिप्स के बल्ले से रन निकले थे। यह वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड के लिए अच्छी खबर है। फिन एलेन टी20 सीरीज में कुछ खास फॉर्म में नहीं दिखे, लेकिन यह बल्लेबाज कोई भी मैच का रुख पलटने में माहिर है। कप्तान केन विलियम्सन दूसरे टी20 में अच्छे टच में दिखे थे और वह उसी फॉर्म को बरकरार रखना चाहेंगे। डेरिल मिशेल और टॉम लैथम भी न्यूजीलैंड को अच्छे टोटल तक पहुंचा सकते हैं।

IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
बाएं से- शिखर धवन, संजू सैमसन और शुभमन गिल - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को न्यूजीलैंड के पेसरों से बचकर रहना होगा। तीसरे टी20 में कीवी  तेज गेंदबाजों ने कहर बरपाया था। लोकी फर्ग्यूसन, ए़डम मिल्ने, टिम साउदी स्पीड और स्विंग से भारतीय बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं। वहीं, मिचेल भी मध्यम तेज गति की गेंदबाजी करते हैं। न्यूजीलैंड की टीम मिचेल सैंटनर और माइकल ब्रेसवेल के स्पिन कॉम्बिनेशन के साथ मैदान पर उतर सकती है।

संभावित प्लेइंग-11

IND vs NZ 1st ODI Dream11 Playing XI Prediction, Captain and Vice-Captain News Updates in Hindi
न्यूजीलैंड की टीम - फोटो : सोशल मीडिया
भारत: शिखर धवन (कप्तान), शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), संजू सैमसन/दीपक हुड्डा/वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, उमरान मलिक/कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।

न्यूजीलैंड: फिन एलेन, डेवोन कॉन्वे, केन विलियम्सन (कप्तान), डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, एडम मिल्ने, टिम साउदी, लोकी फर्ग्यूसन।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed