{"_id":"5c80da39bdec222aaf37ae98","slug":"india-vs-england-wyatt-takes-england-to-five-wicket-against-india-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरा टी-20 भी हारी भारतीय महिलाएं, सीरीज में इंग्लैंड के पास 2-0 की अजेय बढ़त","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
दूसरा टी-20 भी हारी भारतीय महिलाएं, सीरीज में इंग्लैंड के पास 2-0 की अजेय बढ़त
Thu, 07 Mar 2019 02:15 PM IST
अंशुल तलमले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंशुल तलमले
Updated Thu, 07 Mar 2019 02:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंग्लैंड महिला क्रिकेट टीम ने गुरुवार को गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 में भारत को पांच विकेट से हराया। इस तरह तीन मैच की टी-20 सीरीज में अब उसके पास 2-0 की अजेय बढ़त आ चुकी है। अब भारतीय महिलाएं गुवाहाटी में ही 9 मार्च को होने वाले तीसरे और आखिरी मुकाबले में सम्मान बचाने उतरेगी। इसके पहले वन-डे सीरीज में भी भारतीय टीम ने 2-1 से मात खाई थी।
विज्ञापन
यह खेल के सबसे छोटे फॉर्मेट में भारत की लगातार छठी हार है। नए कोच डब्ल्यूवी रमन के नेतृत्व में अगले साल की शुरुआत में होने वाले टी-20 विश्वकप के लिए भारत की तैयारियों की पोल खुल गई। गुरुवार को टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारत ने इंग्लैंड के सामने 112 रन का लक्ष्य रखा। जवाब में इंग्लैंड ने पांच गेंद पहले ही बड़ी आसानी से मैच अपने नाम किया।
विज्ञापन
आज फिर भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद निराश किया। कप्तान स्मृति मंधाना, मिताली राज, जेमिमा रॉड्रिग्ज कोई भी क्रीज पर समय नहीं गुजार पाया। इंग्लैंड की ओर से सर्वाधिक 64 रन बनाने वाली डेनियल वायट को 'मैन ऑफ द मैच' से नवाजा गया।
विज्ञापन