फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india vs england women team first odi match preview at mumbai

जीत से आगाज करने उतरेगी मिताली की टोली, इंग्लैंड के खिलाफ पहला वन-डे आज

Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Fri, 22 Feb 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
india vs england women team first odi match preview at mumbai
indian women cricket team - फोटो : file photo

न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी सरजमीं पर 2-1 से जीत से आत्मविश्वास से भरी भारतीय महिला क्रिकेट टीम शुक्रवार से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे सीरीज में दबदबा बनाने के इरादे से उतरेगी। छोटी सीरीज होने के कारण पहला मैच जीतने वाली टीम सीरीज में बेहतर स्थिति में होगी। यह सीरीज आईसीसी चैंपियनशिप का हिस्सा है और इसके सभी मैच वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे।

विज्ञापन


मेजबान टीम हालांकि इंग्लैंड की टीम को हल्के में लेने की गलती नहीं कर सकती क्योंकि मेहमान टीम में महिला क्रिकेट के कुछ बड़े नाम शामिल हैं। न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शतक जड़ने वाली सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना से भारत को बल्लेबाजी में काफी उम्मीदें होंगी। अनुभवी कप्तान मिताली राज पर भी काफी दारोमदार होगा जो 200 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली पहली महिला खिलाड़ी हैं।
विज्ञापन


भारत के गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई एक बार फिर अनुभवी झूलन गोस्वामी करेंगी। इसके अलावा तेज गेंदबाजी में उनका साथ निभाने के लिए शिखा पांडे और मानसी जोशी जैसी गेंदबाज भी मौजूद हैं। मैच में स्पिन की भूमिका अहम हो सकती है और ऐसे में धीमी गेंदबाजों दीप्ति शर्मा, एकता बिष्ट और पूनम यादव पर काफी दारोमदार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी तरफ 50 ओवर के प्रारूप में इंग्लैंड की टीम काफी मजबूत है। टीम के पास शीर्ष में डेनी वाट (61 मैच में 746 रन) और हीथर नाइट (86 मैच में 2331 रन) जैसी अनुभवी खिलाड़ी हैं। मेहमान टीम के पास इसके अलावा सोफी एकलेस्टोन जैसी ऑलराउंडर और अनुभवी तेज गेंदबाज आन्या रुबसोल और नैट शिवर की मौजूदगी में ऐसा गेंदबाजी आक्रमण है जो भारत को परेशान कर सकता है।
 

मिताली राज ने कहा, 'यह सीरीज हमारे लिए बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि 2021 विश्व कप में सीधे प्रवेश के लिए हमारा शीर्ष चार की रैंकिंग में बना रहना जरूरी है। फिलहाल हम तीसरे स्थान पर हैं। हमारा प्रयास इस सीरीज से अधिकाधिक अंक बटोरने का होगा।'

196: रन बनाए थे ओपनर स्मृति मंधाना ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछली सीरीज में 
200: वनडे मैच खेलने वाली एकमात्र क्रिकेटर हैं भारतीय कप्तान मिताली राज
 
हरमनप्रीत की खल सकती है कमी 
टीम को हालांकि हरमनप्रीत कौर की कमी खलेगी जो टखने की चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गई हैं। उनके विकल्प के तौर पर युवा हरलीन देओल को टीम में शामिल किया गया है। मेजबान टीम की बल्लेबाजी को मजबूत करने के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज भी मौजूद हैं।

यह देखना होगा कि जेमिमा और पूनम राउत में से किसे अंतिम एकादश में जगह मिलती है। पूनम ने अपना पिछला मैच सितंबर 2018 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था। मिताली की अगुआई वाली भारतीय टीम को अतीत में अपने मध्यक्रम की परेशानी का सामना करना पड़ा है और नव नियुक्त कोच डब्ल्यूवी रमन जितना जल्दी संभव हो इसमें सुधार की कोशिश करेंगे।

टीमें इस प्रकार हैं

भारत : मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोड्रिग्ज, दीप्ति शर्मा, तान्या भाटिया, आर कल्पना, मोना मेशराम, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, शिख पांडे, मानसी जोशी, पूनम राउत और हरलीन देओल।

इंग्लैंड : टैमी ब्युमोंट, कैथरीन ब्रंट, केट क्रास, सोफिया डंक्ले, सोफी एकलेस्टोन, जार्जिया एल्विस, एलेक्स हार्टले, एमी जोन्स, हीथर नाइट, लारा मार्श, नैट शिवर, आन्या स्रुबसोल, सारा टेलर, लारेन विनफील्ड और डेनी वाट।

प्रसारण : सुबह 09 बजे से, स्टार स्पोर्ट्स-1 पर 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed