फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England Virat Kohli led Indian cricket team to face england at leeds during 3rd test at Headingley Know interesting facts of both teams on this ground

IND vs ENG: हेडिंग्ले में 19 साल बाद फिर इंग्लैंड को हराने उतरेगा भारत, जानें दोनों टीमों के दिलचस्प आंकड़े

Sat, 21 Aug 2021 04:53 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 21 Aug 2021 04:53 PM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच में 25 अगस्त से लीड्स के हेडिंग्ले क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया का रिकॉर्ड इस मैदान पर बेहतर रहा है। भारत हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ 1986 से लगातार टेस्ट मैच जीतता रहा है। 

विज्ञापन
India vs England Virat Kohli led Indian cricket team to face england at leeds during 3rd test at Headingley Know interesting facts of both teams on this ground
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : ICC@twitter

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला हेडिंग्ले में खेला जाएगा। विराट कोहली की अगुवाई में यह टेस्ट मैच खेलने के लिए टीम इंडिया लीड्स पहुंच चुकी है। दोनों टीमों के दरम्यान तीसरा मुकाबला 25 अगस्त से शुरू होगा। मौजूदा टेस्ट सीरीज में भारत 1-0 से आगे है। भारत और इंग्लैंड बीच नॉटिंघम में खेला गया सीरीज का पहला मैच ड्रॉ रहा था। उसके बाद लॉर्ड्स टेस्ट में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 151 रनों के भारी अंतर से पटखनी दी। हेडिंग्ले टेस्ट में जहां इंग्लैंड पर सीरीज में वापसी करने का दबाव रहेगा वहीं भारत यह मैच जीतकर इंग्लिश टीम को श्रंखला में और पीछे करने की कोशिश करेगा। आइए हम आपको इस मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए टेस्ट मैचों और कुछ रोचक तथ्यों के बारे में बताते हैं। 

विज्ञापन

1967 में आखिरी बार हेडिंग्ले में हारा था भारत

यूं तो भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच साल 1952 में खेला गया था। इस मैच में इंग्लिश टीम ने भारत को 7 विकेट से मात दी। उसके बाद 1959 में एक बार फिर दोनों टीमें लीड्स में आमने-सामने हुईं। इंग्लैंड की टीम भारी पड़ी और भारत को एक पारी और 173 रनों से शिकस्त देने में सफल रही। वहीं जून 1967 में खेले गए टेस्ट मैच में फिर इंग्लैंड की टीम ने अपना दबदबा कायम रखा और टीम इंडिया को 6 विकेट से पटखनी दी। लेकिन कुल मिलाकर भारत की इस मैदान पर यह आखिरी हार थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

1979 से भारत हेडिंग्ले में अजेय

लगातार तीन हार के बाद से भारत ने लीड्स में साल 1979 में वापसी की। दोनों टीमों के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया इंग्लैंड पर बीस साबित हुई। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 270 रन बनाए थे। इसके बाद अगले दो दिन बारिश की भेंट चढ़ गए जबकि एक दिन रेस्ट था। मैच के अंतिम दोनों दिन भारत ने बेहतर प्रदर्शन किया। अंतिम दिन तक भारत ने अपनी पारी में 6 विकेट पर 223 रन बनाए थे जिसके चलते यह मैच ड्रॉ रहा। 

विज्ञापन

1986 में भारत ने इंग्लैंड को लीड्स में पहली बार हराया

हेडिंग्ले में भारत ने अपनी पहली जीत साल 1986 में दर्ज की। उस समय टीम इंडिया के कप्तान कपिल देव की अगुवाई में भारत ने इंग्लैंड को हेडिंग्ले में 279 रनों से पराजित किया था। तब भारत को मैच जिताने में दिलीप वेंगसरकर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उन्होंने 102 रनों की नाबाद पारी खेली।

2002 में भारत से फिर हारा इंग्लैंड 

साल 2002 में एक बार फिर लीड्स के हेडिंग्ले में भारत-इंग्लैंड का आमना-सामना हुआ। इस मैच में भारत ने पहली पारी 8 विकेट पर 628 रन बनाकर घोषित की। टीम इंडिया की तरफ से राहुल द्रविड़ 148, सचिन तेंदुलकर 193 और सौरव गांगुली ने 128 रनों की शतकीय पारियां खेलीं। इंग्लैंड अपनी पहली इनिंग्स में 273 और दूसरी पारी में 309 रन ही बना पाया। भारत ने टेस्ट में इंग्लिश टीम को एक पारी और 46 रनों से हराया। स्मरण रहे इंग्लैंड को मैच में फॉलोऑन करना पड़ा था। 

19 साल बाद भारत-इंग्लैंड हेडिंग्ले में होंगे आमने-सामने

साल 2002 के बाद इंग्लैंड की टीम ने हेडिंग्ल में विभिन्न टीमों के खिलाफ 15 टेस्ट मैच खेले हैं। लेकिन 19 साल के लंबे अंतराल के बाद यह पहली बार होगा जब भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। 

लीड्स में भारत-इंग्लैंड की हार-जीत के आंकड़े

लीड्स में भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक छह मैच खेले गए हैं। जिनमें इंग्लैंड ने तीन और भारत ने दो मुकाबले जीते हैं। जबकि एक मैच ड्रॉ रहा। लेकिन इस सीरीज में भारत ने अब तक जिस तरह से प्रदर्शन किया है उसे देख लग रहा है कि मेजबान टीम की राह आसान नहीं होगी। 

भारत इंग्लैंड हेड टू हेड 

अगर ओवर ऑल टेस्ट रिकॉर्ड देखा जाए तो टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड की टीम भारत पर भारी पड़ी है। दोनों देशों के बीच अब तक खेले गए 128 मैचों में इंग्लैंड ने 48 मुकाबले जीते हैं। जबकि भारत 30 टेस्ट मैचों में विजयी रहा। इस दौरान दोनों देशों के बीच 50 टेस्ट ड्रॉ रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed