फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvENG: ईशान-विराट ने बनाए कीर्तिमान, मैच में लगी रिकॉर्ड्स की झड़ी

Mon, 15 Mar 2021 08:35 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: मुकेश कुमार झा Updated Mon, 15 Mar 2021 08:35 AM IST
विज्ञापन
India vs England: virat kohli, ishan kishan makes lot of records in 2nd t20i     
विराट कोहली, ईशान किशन - फोटो : social media

भारतीय कप्तान विराट कोहली (73*) और डेब्यू बल्लेबाज ईशान किशन (56) की शानदार अर्धशतकीय पारियों की बदौलत भारत ने दूसरे टी-20 में इंग्लैंड को सात विकेट से करारी शिकस्त दी। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 1-1 की बराबरी कर ली है।



भारतीय कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीता और इंग्लैंड को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर्स में छह विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13 गेंदें शेष रहते ही यह मुकाबला अपने नाम कर लिया। भारत की इस जीत के साथ ही मैच में कई रिकॉर्ड भी बने। आइए एक नजर डालते हैं उन रिकॉर्ड्स पर ...

 

India vs England: virat kohli, ishan kishan makes lot of records in 2nd t20i     
विराट कोहली - फोटो : social media

भारतीय कप्तान विराट कोहली ने मैच में 49 गेंदों में पांच चौके और तीन छक्के की मदद से नाबाद 73 रन की अर्धशतकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह टी-20 अंतरराष्ट्रीय में 3000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन गए।



 

India vs England: virat kohli, ishan kishan makes lot of records in 2nd t20i     
विराट कोहली - फोटो : social media

विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर कप्तान 12000 रन बनाने वाले दुनिया के तीसरे कप्तान बन गए। ऑस्ट्रेलिया के दिग्जज कप्तान रिकी पोंटिंग ने बतौर कप्तान अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 15440 रन बनाए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ के बतौर कप्तान 14878 रन हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs England: virat kohli, ishan kishan makes lot of records in 2nd t20i     
विराट कोहली - फोटो : social media

इसके साथ ही वह बतौर कप्तान सबसे तेज 12000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए। इस मामले में उन्होंने पोंटिंग और स्मिथ को भी पछाड़ दिया। विराट ने 226 पारियों में यह कमाल कर दिखाया है। वहीं, पोंटिंग ने बतौर कप्तान 12000 अंतरराष्ट्रीय रन बनाने के लिए 282 पारियों का सहारा लिया था, जबकि स्मिथ ने 293 पारियों में यह उपलब्धि हासिल की थी। 

विज्ञापन
India vs England: virat kohli, ishan kishan makes lot of records in 2nd t20i     
ईशान किशन - फोटो : social media

वहीं, टीम इंडिया के युवा बल्लेबाज ईशान किशन ने अपने डेब्यू मैच में शानदार पारी खेली। उन्होंने चौके-छक्के की बरसात करते हुए 28 गेंदों में तूफानी अर्धशतक जड़ा। उन्होंने छक्के के साथ अपना अर्धशतक भी पूरा किया। इशान ने कुल 32 गेंदों में 56 रन की शानदार अर्धशकीय पारी खेली। इसके साथ ही वह भारत की तरफ से डेब्यू टी-20 अंतरराष्ट्रीय में अर्धशतक लगाने वाले भारत के दूसरे बल्लेबाज बन गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed