{"_id":"6856b25fef08613b220a7e5a","slug":"india-vs-england-test-stats-highest-score-for-an-indian-captain-in-england-in-tests-partnership-in-leeds-2025-06-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: इंग्लैंड में सर्वोच्च रन बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने गिल, लीड्स में तीसरी बड़ी साझेदारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: इंग्लैंड में सर्वोच्च रन बनाने वाले चौथे भारतीय कप्तान बने गिल, लीड्स में तीसरी बड़ी साझेदारी
Sat, 21 Jun 2025 06:53 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sat, 21 Jun 2025 06:53 PM IST
सार
शुभमन को रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लाल गेंद के प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया था। शुभमन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
शुभमन गिल
- फोटो : BCCI X
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच की पहली पारी में शानदार प्रदर्शन किया। गिल ने पहले दिन शतक लगाया था और दूसरे दिन वह 147 रन बनाकर आउट हुए। गिल का विकेट शोएब बशीर ने लिया। गिल ने 227 गेंदों की अपनी पारी में 19 चौके और एक छक्के लगाए। गिल अपनी शानदार पारी के दम पर दिग्गजों की सूची में शामिल हो गए हैं।
विज्ञापन
पंत के साथ निभाई साझेदारी
भारत को इस मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। भारत की शुरुआत अच्छी रही थी और यशस्वी जायसवाल तथा केएल राहुल ने टीम को मजबूत शुरुआत दी थी। इन दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद गिल और पंत ने मोर्चा संभाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने पहले दिन इंग्लैंड के बल्लेबाजों को सफलता हासिल नहीं करने दी थी। हालांकि, भारत को कप्तान शुभमन गिल के रूप में चौथा झटका लगा। इसके साथ ही गिल और पंत के बीच चौथे विकेट के लिए 209 रनों की साझेदारी का अंत हुआ। इससे पहले गिल ने यशस्वी के साथ भी साझेदारी निभाई थी। यशस्वी और गिल के बीच तीसरे विकेट के लिए 129 रनों की साझेदारी हुई थी जिसे बेन स्टोक्स ने यशस्वी को आउट कर तोड़ा था। यह लीड्स में भारत के लिए तीसरी बड़ी साझेदारी है।

शुभमन को रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लाल गेंद के प्रारूप का कप्तान नियुक्त किया गया था। शुभमन ने कप्तान के तौर पर अपने पहले ही टेस्ट में बेहतरीन प्रदर्शन किया। गिल टेस्ट कप्तान के तौर पर अपने पहले मैच में शतक लगाने वाले चौथे भारतीय बन गए थे। उनसे पहले विजय हजारे, सुनील गावस्कर और विराट कोहली ऐसा कर चुके हैं।
गांगुली को पीछे छोड़ा
गिल अपनी पारी के दम पर इंग्लैंड में टेस्ट में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले भारतीय कप्तानों की सूची में शामिल हो गए हैं। गिल इंग्लैंड में एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तानों में चौथे स्थान पर आ गए हैं और उन्होंने इस मामले में पूर्व कप्तान सौरव गांगुली को पीछे छोड़ दिया है। गांगुली ने लीड्स में ही 2002 में 128 रन बनाए थे। इंग्लैंड के खिलाफ उसी की जमीन पर टेस्ट मैच की किसी पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान का रिकॉर्ड मोहम्मद अजहरुद्दीन के नाम है जिन्होंने 1990 में 179 रन बनाए थे। कोहली इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने 2018 में 149 रन की पारी खेली थी।