फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England Indian cricket team captain virat kohli can go past Ricky Ponting record during 1st test at Nottingham

IND vs ENG: ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में इतिहास रच सकते हैं विराट, निशाने पर होगा पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड

Tue, 03 Aug 2021 11:45 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 03 Aug 2021 11:45 AM IST
सार

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड तोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन
India vs England Indian cricket team captain virat kohli can go past Ricky Ponting record during 1st test at Nottingham
विराट कोहली - फोटो : twitter.com/BCCI

विस्तार

भारत और इंग्लैंड के बीज पांच टेस्ट मैचों की शुरुआत होने में सिर्फ एक दिन बाकी है। दोनों टीमों के दरम्यान टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 4 अगस्त से नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के लिए बेहद खास है। वह बीते कुछ टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। लेकिन इस सीरीज में विराट का इरादा बेहतर प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाने का होगा। इसके अलावा पहले टेस्ट मैच में अगर विराट कोहली का बल्ला चला तो वह ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का विश्व रिकॉर्ड भी तोड़ सकते हैं। 

विज्ञापन

वैसे टेस्ट में अगर देखा जाए तो विराट विदेशी धरती पर साल 2019 से रनों के लिए संघर्ष कर रहे हैं। विराट ने इस दौरान घरेलू सरजमीं पर 9 टेस्ट खेले और उनके बल्ले से 625 रन निकले जिनमें दो शतक भी शामिल हैं। वहीं विदेशी धरती पर विराट ने 7 मैचों में 25.53 के औसत से सिर्फ 332 रन बनाए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं टेस्ट में शतक की बात की जाए तो विराट लंबे समय से सेंचुरी नहीं लगा पाए है। रन मशीन कोहली ने अपना अंतिम टेस्ट शतक नवंबर 2019 में बांग्लादेश के खिलाफ कोलकाता में खेले गए डे/नाइट टेस्ट मैच में लगाया था। विराट कोहली ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में इस निराशा से उबरना चाहेंगे। अगर वह पहले टेस्ट में रन बनाने में सफल रहे तो वह अपने नाम एक और विश्व कीर्तिमान स्थापित करेंगे। 

विज्ञापन

अगर विराट कोहली इंग्लैंड के खिलाफ ट्रेंट ब्रिज टेस्ट में शतक लगाते हैं तो वह रिकी पोंटिंग के कप्तान के तौर पर लगाए गए सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय शतकों का विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त कर देंगे। कुल मिलाकर कप्तान के रूप में विराट कोहली का यह 42वं अंतरराष्ट्रीय शतक होगा। कप्तान के तौर पर विराट और पोंटिंग के नाम 41-41 इंटरनेशनल शतक दर्ज हैं।

इंग्लैंड दौरे पर टीम इंडिया पांच टेस्ट मैच खेलेगी। शुभमन गिल के चोटिल होने के बाद भारत की तरफ से ओपनिंग कौन करेगा उस पर असमंजस  बरकरार है। शुभमन पिंडली की चोट की वजह से पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके अलावा नेट प्रैक्टिस के दौरान मयंक अग्रवाल भी मोहम्मद सिराज की गेंद पर चोटिल हो गए और वह पहले टेस्ट में नहीं खेल पाएंगे। ऐसे में देखना होगा की भारत की तरफ से पारी की शुरुआत कौन करेगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed