{"_id":"6a453e5735861595aa09ef8a","slug":"india-vs-england-first-t20i-playing-11-vaibhav-sooryavanshi-again-not-getting-chance-know-details-2026-07-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका, पहले टी20 में तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत; वरुण की वापसी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs ENG: वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका, पहले टी20 में तीन स्पिनरों के साथ उतरा भारत; वरुण की वापसी
Wed, 01 Jul 2026 09:50 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेस्टर ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Wed, 01 Jul 2026 09:50 PM IST
सार
भारत ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। भारतीय एकादश में वैभव सूर्यवंशी शामिल नहीं हैं, जिन्हें मौका देने के लिए काफी मांग हो रही थी।
विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। भारत ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है। दिलचस्प बात यह है कि 15 साल के वैभव सूर्यवंशी को एक बार फिर डेब्यू का मौका नहीं मिला है और उनका इंतजार अभी भी जारी है। आयरलैंड के खिलाफ 0-2 से मिली हार के बाद ऐसी संभावना जताई जा रही थी कि वैभव को मौका मिलेगा, लेकिन श्रेयस अय्यर ने कोर टीम पर भरोसा बरकरार रखा।
विज्ञापन
वरुण को प्लेइंग-11 में मिली जगह
श्रेयस ने बताया कि वह आज तीन स्पिनरों के साथ खेलने उतर रहे हैं। वैभव सूर्यवंशी को इस मैच में भी खेलने का मौका नहीं मिला है। दूसरी तरफ, चोट के कारण आयरलैंड दौरे से बाहर हुए स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है और उन्हें प्लेइंग-11 में जगह मिली है। आयरलैंड के खिलाफ दूसरे मैच से डेब्यू करने वाले तेज गेंदबाज प्रिंस यादव और सूर्यांश शेडगे को इस मैच में मौका नहीं मिला है।
भारत ने इस मैच के लिए तीन स्पिनरों अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई और वरुण चक्रवर्ती को प्लेइंग-11 में शामिल किया है, जबकि हर्षित राणा और अर्शदीप के रूप में दो विशेषज्ञ तेज गेंदबाज हैं। इतना ही नहीं, शिवम दुबे छठे गेंदबाज के तौर पर शामिल हैं। शीर्ष क्रम में एक बार फिर संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा और ईशान किशन हैं, जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी कप्तान श्रेयस और तिलक वर्मा पर है।

वैभव को क्यों नहीं मिल रहा मौका?
- आयरलैंड के खिलाफ करारी हार के बाद सुनील गावस्कर और सैयद किरमानी जैसे दिग्गज खिलाड़ियों ने वैभव को मौका देने की मांग की थी।
- मैच से पहले ही कप्तान श्रेयस अय्यर के बयान से संकेत मिले थे कि वैभव को आगे भी इंतजार करना पड़ सकता है।
- श्रेयस ने कहा था कि यह जरूरी है कि विश्व कप विजेता खिलाड़ियों का समर्थन किया जाए।
- यानी यह तय था कि टीम प्रबंधन कोर खिलाड़ियों को मौका देगा।
- इस संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता कि वैभव को सीरीज के किसी मैच में डेब्यू का मौका मिल जाए।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11:
भारत: संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, हर्षित राणा, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती।
इंग्लैंड: फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बेंटन, सैमसन करन, विल जैक्स, लियाम डॉवसन, साकिब महमूद, आदिल राशिद, ल्यूक वुड।