{"_id":"602a046f8ebc3ee96c5de58d","slug":"fir-registered-against-yuvraj-singh-in-haryana-over-casteist-remark-against-yuzvendra-chahal","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"युवराज सिंह के खिलाफ फिर FIR, पिछले साल युजवेंद्र चहल पर की थी जातिसूचक टिप्पणी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
युवराज सिंह के खिलाफ फिर FIR, पिछले साल युजवेंद्र चहल पर की थी जातिसूचक टिप्पणी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 15 Feb 2021 10:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 3
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
माफी मांगने के बावजूद युवराज सिंह की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही। पिछले साल भारतीय टीम के इस पूर्व ऑलराउंडर ने युवा खिलाड़ी युजवेंद्र चहल पर जातिसूचक टिप्णणी की थी, जिसके बाद जमकर बवाल हुआ था। पुलिस स्टेशन में एफआईआर तक दर्ज हो गई थी, तब खेद जताते हुए उन्होंने सार्वजनिक रूप से क्षमा याचना की थी।
हरियाणा में हिसार के हंसी पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 153, 153A, 295, 505 के तहत यह प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इन विभिन्न धाराओं के अलावा एससी/एसटी एक्ट के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।
2 of 3
युवराज सिंह
- फोटो : सोशल मीडिया
क्या है पूरा मामला?
2019 में कोरोना की वजह से लगे लॉकडाउन के दौरान युवा खिलाड़ी युजवेंद्र चहल टिकटॉक पर जमकर मौज-मस्ती और डांस वाले वीडियो बना रहे हैं, उसी पर युवराज ने जातिसूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। कुछ दिन पहले युवराज और रोहित के बीच लाइव सेशन हुआ था। इस दौरान दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट, कोरोना और अन्य कई मुद्दों पर बातचीत की थी। इसी चर्चा के दौरान युजवेंद्र चहल और कुलदीप यादव का जिक्र आया था। तब युजी का जिक्र छिड़ने पर युवी ने एक जातिसूचक शब्द इस्तेमाल कर दिया और रातों-रात यह एक मुद्दा भी बन गया। ट्विटर पर #युवराज_सिंह_माफी_मांगो ट्रेंड करने लगा था।
3 of 3
yuvraj singh
- फोटो : pti
माफी भी मांगी थी
मामला बढ़ता देख युवी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखकर अपनी बात रखी और कहा था, 'मैंने अनजाने में लोगों की भावनाओं को आहत किया। मुझे इसका दुख है।' युवी ने लिखा, 'मैं साफ करना चाहता हूं कि मैं रंग, जाति, पंथ के आधार पर किसी तरह के भेदभाव में यकीन नहीं करता। मैंने लोगों की भलाई के लिए जिंदगी जी है और आगे भी ऐसे ही जीना चाहता हूं। मैं जीवन की गरिमा में विश्वास करता हूं और बिना किसी अपवाद के प्रत्येक व्यक्ति का सम्मान करता हूं। मैं अपने दोस्तों से बात कर रहा था और उस समय मेरी बात को गलत तरीके से लिया गया, जो अनुचित था। हालांकि एक जिम्मेदार भारतीय होने के नाते मैं कहना चाहता हूं कि अनजाने में अगर मेरी बातों से किसी को दुख पहुंचा है तो मुझे इसका खेद है।’
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।