फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs England 50 per cent crowd for second Test media also allowed from press box

INDvENG: चेन्नई में होने वाले दूसरे टेस्ट में दर्शकों को स्टेडियम आने की अनुमति, लेकिन एक शर्त है

Mon, 01 Feb 2021 04:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 01 Feb 2021 04:35 PM IST
सार

एम ए चिदंबरम स्टेडियम की क्षमता 50,000 है। श्रृंखला का पहला टेस्ट शुक्रवार से शुरू हो रहा है जबकि दूसरा मैच 13 फरवरी से होगा। अहमदाबाद में तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए पहले ही दर्शकों को मंजूरी मिल गई है। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ECB) ने हालांकि अनुरोध किया था कि मैच दर्शकों के बिना खेले जाएं।

विज्ञापन
India vs England 50 per cent crowd for second Test media also allowed from press box
भारत बनाम इंग्लैंड - फोटो : ट्विटर

विस्तार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड और तमिलनाडु क्रिकेट संघ ने इंग्लैंड के खिलाफ चार मैचों की श्रृंखला के दूसरे टेस्ट में एम ए चिदंबरम स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को आने की अनुमति दी है। टीएनसीए के एक शीर्ष अधिकारी ने सोमवार को पीटीआई-भाषा को इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मीडिया को भी स्टेडियम में प्रेस बॉक्स से दोनों टेस्ट मैचों को कवर करने की अनुमति दी जाएगी कोविड-19 से नई दिशा-निर्देश के जारी होने के बाद इस मुद्दे पर टीएनसीए के सदस्यों के बीच चर्चा हुई।

विज्ञापन


टीएनसीए और बीसीसीआई अधिकारियों के बीच हुई बैठक में इसकी मंजूरी दी गई। नई दिशा-निर्देश में खेल स्थलों में दर्शकों के प्रवेश की मंजूरी का प्रावधान है। टीएनसीए अधिकारी ने पीटीआई-भाषा से कहा, 'खेल स्थलों को लेकर कोविड-19 से जुड़ी केन्द्र सरकार की नयी दिशानिर्देश में पर दर्शकों मंजूरी मिलने और राज्य सरकार से रविवार को मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के जारी होने के बाद हमने भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए दर्शकों को अनुमति देने पर चर्चा की।'
विज्ञापन


अधिकारी ने यह भी कहा कि मीडिया को स्टेडियम में प्रेस बॉक्स से दोनों टेस्ट मैचों को कवर करने की अनुमति दी जाएगी। संवाददाता सम्मेलन हालांकि अब भी ऑनलाइन आयोजित किए जाएंगे। इससे पहले बीसीसीआई और टीएनसीए ने फैसला किया था कि पहले दो मैच दर्शकों के बिना खेले जाऐंगे। लोगों की आवाजाही पर प्रतिबंधों में ढील देने की केन्द्रीय गृह मंत्रालय के ताजा दिशानिर्देशों के बाद इसमें बदलाव किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि शुरुआती टेस्ट के लिए दर्शकों के प्रवेश की अनुमति देने के लिए बहुत कम समय था। उन्होंने कहा कि पहले और दूसरे टेस्ट के बीच केवल तीन दिनों का अंतर है लेकिन टीएनसीए स्टेडियम में 50 प्रतिशत दर्शकों को अनुमति देने के लिए व्यवस्था करने को लेकर आश्वस्त है। उन्होंने कहा, 'पहले टेस्ट के लिए दर्शकों के प्रवेश की व्यवस्था करने के लिए बहुत कम समय है। पहले और दूसरे टेस्ट के बीच केवल तीन दिन का समय है, हम आश्वस्त हैं कि दूसरे टेस्ट में प्रशंसकों की सुरक्षा के मानदंडों को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था की जा सकती है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed