फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चार साल बाद धोनी के असल 'उत्तराधिकारी' संजू सैमसन की टीम में वापसी, ठोक चुके हैं ताबड़तोड़ दोहरा शतक

Thu, 24 Oct 2019 05:14 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Thu, 24 Oct 2019 05:14 PM IST
विज्ञापन
India vs Bangladesh 2019:  Sanju Samson Recalled For T20Is after 2015
एम एस धोनी-संजू सैमसन - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई ने गुरुवार को बांग्लादेश के खिलाफ आगामी टी-20 और टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम का एलान कर दिया है। टी-20 सीरीज में कप्तान विराट कोहली को आराम दिया गया है। वहीं, विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन को टीम में शामिल किया गया है। 


 

India vs Bangladesh 2019:  Sanju Samson Recalled For T20Is after 2015
संजू सैमसन - फोटो : social media

संजू सैमसन फिलहाल अपने जबरदस्त फॉर्म में हैं। उन्होंने हाल में विजय हजारे ट्रॉफी में केरल के लिए दोहरा शतक जड़ा था। हालांकि, यह पहले ही तय था कि ऋषभ पंत के साथ सैमसन को कवर के तौर पर टीम में शामिल किया जा सकता है। पंत पिछले कुछ समय से उम्मीद के मुकाबिक प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। तो यह माना जा रहा है कहीं धोनी के उत्तराधिकारी के तौर संजू सैमसन तो नहीं। 
 

India vs Bangladesh 2019:  Sanju Samson Recalled For T20Is after 2015
संजू सैमसन - फोटो : social Media

बता दें कि सैमसन ने साल 2015 में जिम्वाम्बे के खिलाफ हरारे में अपना पहला टी-20 अतरराष्ट्रीय मैच खेला था। लगभग चार साल बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी हुई है। आईपीएल में उनका शानदार प्रदर्शन रहा है। आईपीएल 2019 में उन्होंने 12 मैचों में एक शतक के साथ 342 रन बनाए थे। इस दौरान उन्होंने 102 रन की नाबाद पारी खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
India vs Bangladesh 2019:  Sanju Samson Recalled For T20Is after 2015
शिवम दुबे - फोटो : ट्विटर

सैमसन के अलावा मुंबई के उदीयमान ऑलराउंडर शिवम दुबे को भी मौका मिला है। शिवम को ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या की जगह टीम में शामिल किया गया है। बता दें कि हार्दिक पांड्या फिलहाल चोटिल हैं। इसके अलावा चाइनामैन गेंदबाज कुलदीप यादव की जगब वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। वहीं, तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुल की टीम में वापसी हुई है।
 

विज्ञापन
India vs Bangladesh 2019:  Sanju Samson Recalled For T20Is after 2015
ind vs ban

बांग्लादेश के खिलाफ भारत की टी-20 सीरीज के लिए टीम: 
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, संजू सैमसन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, क्रुणाल पंड्या, युजवेंद्र चहल, राहुल चाहर, दीपक चाहर, खलील अहमद, शिवम दुबे, शार्दुल ठाकुर

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed