Women's World T20 Highlights: ऑस्ट्रेलिया रिकॉर्ड पांचवीं बार बनी चैंपियन, भारत की करारी हार
India vs Australia Women's T20 World Cup: भारतीय टीम का पहली बार महिला वर्ल्ड टी-20 का खिताब जीतने का सपना टूट गया। महिला दिवस के दिन मेलबर्न में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन से हराकर पांचवीं बार खिताब पर कब्जा कर लिया। निर्णायक मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 184 रन बनाए हैं। मेजबान टीम की तरफ से एलिसा हिली और बेथ मूनी ने अर्धशतक जड़े। जवाब में पूरी भारतीय टीम महज 99 रन पर ही ढेर हो गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
ऑस्ट्रेलिया पांचवीं बार बनी चैंपियन
भारतीय टीम का पहली बार महिला वर्ल्ड टी-20 का खिताब जीतने का सपना अधूरा रह गया। रविवार को मेलबर्न क्रिकेट मैदान में खेले गए फाइनल मुकाबले में उसे ऑस्ट्रेलिया के हाथों शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा। अपना छठा फाइनल खेल रही चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया ने यहां जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को हर क्षेत्र में मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 85 रन के विशाल अंतर से हराकर रिकॉर्ड पांचवीं बार खिताब पर कब्ज़ा जमाया।Women's #T20WorldCup winners:
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 8, 2020
2009 - 🏴
2010 - 🇦🇺
2012 - 🇦🇺
2014 - 🇦🇺
2016 - 🌴
2018 - 🇦🇺
2020 - 🇦🇺
On another level. pic.twitter.com/CNQ5zvJCxG
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए एलिसा हिली (75) और बेथ मूनी (78) रनों की अर्धशतकीय पारियों की मदद से 20 ओवर में 184 रन बनाए और भारत के सामने एक विशाल लक्ष्य रखा।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे पूरी तरह से घुटने टेक दिए। हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली पूरी टीम 19.1 ओवर में महज 99 रन पर ही ढेर हो गई। भारत की तरफ से दीप्ति शर्मा ने सर्वाधिक 33 रन बनाए, वहीं ऑस्ट्रेलिया की तरफ से मेगन शुट ने सर्वाधिक ने चार और जेस जोनासन ने तीन विकेट चटकाए।
15 ओवर का खेल पूरा
भारतीय पारी के 15 ओवर पूरे हो चुके हैं और टीम को अभी भी 30 गेंदों में 104 रन की आवश्यकता है। भारत का स्कोर: 81/5, ऋचा घोष (10) और दीप्ति शर्मा (28)वेदा कृष्णमूर्ति भी आउट
भारत के विकेट गिरने का सिलसिला जारी है। 28 रन की साझेदारी करने के बाद वेदा भी लौटी पवेलियन। 12वें ओवर की तीसरी ही गेंद पर वेदा ने हवा में शॉट खेला और कैच दे बैठीं। भारत का स्कोर: 58/5, ऋचा घोष (00) और दीप्ति शर्मा (15)कप्तान हरमनप्रीत भी फेल
कप्तान हरमनप्रीत कौर का बल्ला एक बार फिर से नहीं चला, अपने जन्मदिन पर उन्होंने मात्र चार रन बनाए। छठे ओवर की चौथी गेंद पर कौर को जोनासन ने गार्डनर के हाथों कैच करवाया। छह ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 32/4, स्मृति मंधना (00) और दीप्ति शर्मा (08)स्मृति मंधना लौटी पवेलियन
भारतीय टीम की निराशाजनक शुरुआत। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे टीम ने मात्र 20 रन के अंदर ही तीन विकेट गंवाए। अब स्मृति मंधना भी लौटी पवेलियन। चौथी ओवर की पहली ही गेंद पर स्मृति ने शॉट खेलने के चक्कर में अपना विकेट गंवाया।जेमिमा रॉड्रिग्स आउट
तानिया भाटिया के चोटिल होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी जेमिमा रॉड्रिग्स ने भी निराश किया। रॉड्रिग्स दो गेंद खेलकर खाता खोले बगैर ही पवेलियन लौटीं। उन्हें दूसरे ओवर की आखिरी गेंद पर जोनासन ने आउट किया। दो ओवर की समाप्ति के बाद भारत का स्कोर: 5/2, स्मृति मंधना (02) और जेमिमा रॉड्रिग्स (00)तानिया भाटिया चोटिल होकर बाहर
शेफाली के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने उतरी तानिया भाटिया हुई चोटिल। दूसरे ओवर की तीसरी ही गेंद पर शॉट खेलने के दौरान गेंद भाटिया के हेलमेट में लगी, इसके बाद उन्हें मैदान के बाहर ले जाया गया।शेफाली वर्मा आउट
भारतीय पारी शुरू
ऑस्ट्रेलिया के 184 रन के लक्ष्य के जवाब में भारत की तरफ से स्मृति मंधना और शेफाली वर्मा ने की पारी की शुरुआत।ऑस्ट्रेलियाई जोड़ी ने बनाए कई रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलियाई सलामी जोड़ी ने फाइनल में जबरदस्त बल्लेबाजी की और भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ जमकर रन बनाए, दोनों ने अपने -अपने अर्द्धशतक पूरे करने के साथ ही पहले विकेट के लिए शतकीय साझेदारी भी की।The two highest opening stands of the tournament ✅
— T20 World Cup (@T20WorldCup) March 8, 2020
The two leading run-scorers in the tournament ✅
The two highest #T20WorldCup final scores ever ✅
Sum up the Healy-Mooney partnership in an emoji 🔥 pic.twitter.com/EU7B7Mu5RJ