फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia: Will Pucovski needs to face own fears regarding short ball

बॉक्सिंग-डे टेस्ट के लिए अपनानी होगी खास रणनीति, सामने आई पुकोवस्की की कमजोरी

Sun, 13 Dec 2020 03:29 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Sun, 13 Dec 2020 03:29 PM IST
विज्ञापन
India vs Australia: Will Pucovski needs to face own fears regarding short ball
विल पुकोवस्की - फोटो : ट्विटर

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई सलामी बल्लेबाज और 'ए' टीम के सहायक कोच क्रिस रोजर्स को लगता है कि कनकशन के कारण पहले टेस्ट से बाहर होने वाले सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की को अगर भारत के खिलाफ मेलबर्न में होने वाले 'बॉक्सिंग डे' टेस्ट के लिए तैयार होना है तो उन्हें शॉर्ट गेंद संबंधित अपने डर का सामना करना पड़ेगा।

विज्ञापन


पुकोवस्की के सिर पर दिन-रात्रि अभ्यास मैच के दौरान भारत के रिजर्व तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद लग गई थी, जिसके बाद उन्हें 17 दिसंबर से एडीलेड में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बाहर कर दिया गया। रोजर्स ने 'सिडनी मार्निंग हेराल्ड' से कहा, 'समय अहम है। अपने अनुभव से कह रहा हूं कि आपको इससे निपटने के लिए थोड़ा समय चाहिए और फिर नेट में वापसी कीजिए। फिर से उसी प्रक्रिया में वापस जाइए, अपने भय को थोड़ा कम करिए और तुरंत ही अपने काम कर लग जाइए।'
विज्ञापन


पूर्व टेस्ट सलामी बल्लेबाज का मानना है कि पुकोवस्की में 26 दिसंबर से शुरू होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए सही समय पर वापसी करने की काबिलियत है। रोजर्स विक्टोरिया के भी कोच हैं, वह पहले भी पुकोवस्की के साथ काम कर चुके हैं, जिसमें उन्होंने बाउंसर से निपटने में मदद की थी। उन्होंने कहा, 'हर दिन उसके लिए अहम होगा। अब उसके पास मेलबर्न में दूसरे टेस्ट की तैयारी के लिए काफी समय है, इससे मदद मिलेगी। वह पहले भी इससे गुजर चुका है और इससे निपट भी चुका है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed