फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia: We bowled well but got a bit wrong in end says Mitchell Starc

AUSvIND: भारत की हालत पतली करने के बावजूद खुश नहीं मिचेल स्टार्क, अपनी ही टीम को कोसा

Fri, 07 Dec 2018 01:39 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 07 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
India vs Australia: We bowled well but got a bit wrong in end says Mitchell Starc
ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क पहले दिन अपनी टीम के गेंदबाजी प्रयासों से संतुष्ट हैं लेकिन उन्हें मलाल है कि गुरुवार को यहां पहले क्रिकेट टेस्ट में टीम ने भारत को मुश्किल हालात से वापसी करने का मौका दे दिया।
विज्ञापन


भारत ने 50वें ओवर में 127 रन तक छह विकेट गंवा दिए थे, लेकिन चेतेश्वर पुजारा ने 246 गेंद में 123 रन पारी खेलकर दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम का स्कोर नौ विकेट पर 250 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन


स्टार्क (63 रन पर दो विकेट), पैट कमिंस (49 रन पर दो विकेट) और जोश हेजलवुड (52 रन पर दो विकेट) की तेज गेंदबाजी तिकड़ी के अलावा स्पिनर नाथन लियोन (83 रन पर दो विकेट) ने भी दो-दो विकेट चटकाए जिससे अच्छी बल्लेबाजी पिच पर भारत ने नियमित अंतराल पर विकेट गंवाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टार्क ने पहले दिन का खेल खत्म होने के बाद कहा, ‘मुझे लगता है कि हमने चार घंटे काफी अच्छी गेंदबाजी की, संभवत: एक घंटा और ऐसा किया और संभवत: अंत में थोड़ी गलती कर दी।‘

स्टार्क ने कहा, ‘चेतेश्वर पुजारा ने काफी समय तक बल्लेबाजी की। वह ऐसा खिलाड़ी है जिसे दबाव झेलना और लंबे समय तक खेलना पसंद है और उसे श्रेय जाता है कि आज उसने शानदार शतक जमाया।’ 

उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि अगर दिन की शुरुआत में आप हमारे से कहते कि हम टॉस हार जाएंगे और भारत स्टंप तक नौ विकेट पर 250 रन बनाएगा तो हमें खुशी होती।’ 

इस 28 वर्षीय तेज गेंदबाज ने कहा कि यह अभी शुरुआती समय है और उन्हें जीत हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत करने की जरूरत है।

उन्होंने कहा, ‘जब तक दोनों टीमें बल्लेबाजी नहीं कर लेती तब तक आप विकेट का आकलन नहीं कर सकते। एक अच्छे दिन से आप श्रृंखला नहीं जीत सके। टेस्ट जीतने में मदद में यह बड़ी भूमिका निभा सकता है लेकिन यह श्रृंखला जीतने के लिए कुछ भी नहीं है।’ 


पुजारा दिन की अंतिम गेंद पर पैट कमिंस के सटीक निशाने का शिकार बने। इस रन आउट के संदर्भ में स्टार्क ने कहा, ‘यह उसके लिए विशेष लम्हा था, विशेषकर मैदान लंबा समय बिताने के बाद। यह उसकी ओर से अच्छा प्रयास था।’ 

काफी गर्मी के बीच ऑस्ट्रेलिया ने मैदान पर पूरे दिन शानदार प्रदर्शन किया। इस दौरान उस्मान ख्वाजा ने भारतीय कप्तान विराट कोहली का बेहतरीन कैच भी लपका।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed