INDvAUS: पुलवामा हमले में शहीदों को टीम इंडिया ने दी श्रद्धांजलि, मैदान पर रखा दो मिनट का मौन
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विशाखापट्नम में खेले जा रहे पहले टी-20 मैच में राष्ट्रगान के दौरान टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस दौरान दोनों टीमों के सारे खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखा और जवानों की शहादत के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
#TeamIndia and Australia pay homage to the martyrs of Pulawama Terror Attack before the start of play today at Vizag.
विज्ञापन
Full video here - https://t.co/kNZfOh4cUB #AUSvIND pic.twitter.com/jm3sen0h2Fविज्ञापन विज्ञापन— BCCI (@BCCI) February 24, 2019
मौन के दौरान पूरे मैदान में सन्नाटा छा गया। टीम इंडिया के खिलाड़ियों के साथ-साथ, टीम मैनेजमेंट, सपोर्टिंग स्टाफ समेत दर्शक-दीर्घा में बैठे सारे लोगों ने खड़े होकर शहीद जवानों को नमन किया।
हाल ही में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 12वें सीजन की ओपनिंग सेरेमनी को रद्द करने का फैसला किया है। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच न खेलने के मामले में बोर्ड ने इस बार आईपीएल ओपनिंग सेरेमनी का पैसा शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों के परिवारों को देने का फैसला किया है।
बता दें कि जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद, जबकि कई घायल हुए थे।