फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvAUS: धवन का खराब फॉर्म जारी, पहले वन-डे में भी नहीं चली 'गब्बरगिरी'

Sun, 03 Mar 2019 02:56 AM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Sun, 03 Mar 2019 02:56 AM IST
विज्ञापन
india vs australia: shikhar dhawan once again flop in odi at Hyderabad
शिखर धवन

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन एक बार फिर फ्लॉप रहे। हैदराबाद के राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में खेले जा रहे पहले वन-डे में 'गब्बर' गोल्डन डक का शिकार हुए।

india vs australia: shikhar dhawan once again flop in odi at Hyderabad
शिखर धवन

ऑस्ट्रेलिया के 237 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। दूसरे ओवर की पहली गेंद पर नाथन कोल्टर नाइल ने धवन को अपना शिकार बनाया। वह शून्य पर आउट हो गए। नाइल ने उन्हें ग्लेन मैक्सवेल के हाथों कैच आउट कराया।

india vs australia: shikhar dhawan once again flop in odi at Hyderabad
shikhar dhawan

बता दें कि कंगारुओं के खिलाफ धवन का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। हाल ही में हुए पिछले सीरीज में धवन ने तीन पारियों में 18.33 की औसत से 55 रन बनाए हैं। पिछले कुछ समय में रोहित-धवन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs australia: shikhar dhawan once again flop in odi at Hyderabad
ROHIT DHAWAN
टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर्स शिखर धवन और रोहित शर्मा के पास ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच मैचों की वन-डे सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बनाने का शानदार मौका है। भारत की सलामी जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे में एक हजार रन पूरे करने से केवल 77 रन दूर है। मगर आज के मुकाबले में इस जोड़ी ने एक बार फिर निराश किया।

 
विज्ञापन
india vs australia: shikhar dhawan once again flop in odi at Hyderabad
rohit-dhawan
वैसे, पिछले कुछ समय में रोहित-धवन की जोड़ी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दमदार प्रदर्शन नहीं कर पाई है। इस जोड़ी ने तीन मैचों में क्रमशः 1, 47 और 15 रन जोड़े हैं। इस सलामी जोड़ी ने 16 मैचों में 61.53 की औसत से 923 रनों की साजेदारी की है, जिसमें चार शतक और दो अर्धशतक शामिल है।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed