भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। दरअसल, सिडनी में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की पहली पारी में बल्लेबाजी के दौरान टीम इंडिया को दो झटके लगे।
2 of 5
रविंद्र जडेजा चोटिल
- फोटो : twitter@BCCI
पहले तो विकेटकीपर बल्लेबाज पंत चोटिल हुए। इसके बाद रविंद्र जडेजा भी चोटिल हो गए। पंत के कोहनी में गेंद लगी जबकि रविंद्र जडेजा का अंगुठा चोटिल हो गया। दोनों खिलाड़ियों को स्कैन के लिए अस्पताल भेज दिया गया और सब्सीट्यूट खिलाड़ी ने उनकी जगह ली।
3 of 5
ऋषभ पंत
- फोटो : twitter@BCCI
हालांकि, टीम इंडिया के लिए एक राहत भरी खबर आई है। पहली पारी में बल्लेबाजी करते वक्त चोटिल हुए विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की स्कैन रिपोर्ट आई गई है। इसके मुताबिक, उन्हें फ्रैक्चर नहीं है और वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
4 of 5
जडेजा
- फोटो : social media
उधर, बीसीसीआई के एक वरिष्ठ सूत्र ने शनिवार को बताया, 'रविंद्र जडेजा को बाएं अंगूठे में फ्रैक्चर का सामना करना पड़ा। उनके लिए ये दस्ताने पहनना और बल्लेबाजी करना बहुत मुश्किल होगा। किसी भी स्थिति में उन्हें ठीक होने में कम से कम दो से तीन हफ्ते का समय लगेगा। ऐसे में वह अंतिम टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे। पंत बल्लेबाजी करने में सक्षम होंगे क्योंकि उनकी चोट उतनी गंभीर नहीं है।'
5 of 5
रविंद्र जडेजा
- फोटो : twitter
बता दें कि भारत की पहली 99वें ओवर में मिशेल स्टार्क की गेंद पर जडेजा के बाएं अंगूठे पर लगी। हालांकि उन्होंने बल्लेबाजी जारी रखी और नाबाद 28 रन बनाए। वहीं, जडेजा फील्डिंग के लिए मैदान पर नहीं उतरे। उनकी जगह मयंक अग्रवाल फील्डिंग करते नजर आए।