फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs australia live match updetes in icc women world t20

महिला वर्ल्ड टी-20: टीम इंडिया ने दर्ज की लगातार चौथी जीत, मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 48 रन से रौंदा

Sun, 18 Nov 2018 08:26 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 18 Nov 2018 08:26 AM IST
विज्ञापन
India vs australia live match updetes in icc women world t20
ind vs aus

स्मृति मंधाना (83) की शानदार बल्लेबाजी और अनुजा पाटिल की बेहतरीन गेंदबाजी के दम पर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने टी-20 महिला विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया को हराकर लगातार चौथी जीत दर्ज की। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 168 रन की चुनौती रखी थी, जिसके जवाब में कंगारुओं की पूरी सेना 19.4 ओवर में 119 रन पर ही सिमट गई और भारत ने यह मुकाबला 48 रन से जीत लिया।

विज्ञापन




टीम इंडिया के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम की शुरुआत तो अच्छी रही, लेकिन पांचवें ओवर में दीप्ति शर्मा ने लगातार दो विकेट झटके। उन्होंने ओवर की पहली व दूसरी गेंद पर क्रमशः एलिसे विलानी (6) और बेथ मूनी (19) को अपना शिकार बनाया। 
विज्ञापन


दसवें ओवर की पहली गेंद पर राधा यादव ने मेग लानिंग (10) को वेदा कृष्णामूर्ति के हाथों कौच आउट कराकर चलता किया। इसके कुछ ही देर बाद पूनम यादव ने टीम इंडिया को चौथी सफलता दिलाई। उन्होंने एशले गार्डनर (20) को भी कृष्णामूर्ति के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रशेल हेंस (8), सोफी मॉलिक्स (9) मेगन शट (4) और तायला व्लैमिंक बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिसा पैरी ने सबसे ज्यादा नाबाद 39 रन की पारी खेली। 28 गेदों का सामना करते हुए उन्होंने तीन चौके और एक छक्का जड़ा, लेकिन एक छोर संभालकर वह टीम को जीत नहीं दिला पाईं।

इससे पहले स्मृति मंधाना (83) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया के सामने जीत के लिए 168 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। दूसरे ओवर की पांचवीं गेद पर टीम इंडिया को तान्या भाटिया (2) के रूप में पहला झटका लगा। तान्या को एशले गार्डनर ने कप्तान मेग लानिंग के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।

इसके बाद सातवें ओवर की तीसरी गेंद पर टीम इंडिया को जेमिमा रौड्रिग्ज (6) के रूप में दूसरा झटका लगा। डेलिसा किमिंस ने उन्हें एलिसे विलानी के हाथों कैच आउट कराया। 13.3 ओवर में टीम इंडिया को बड़ा विकेट गिरा। कप्तान हरमनप्रीत कौर को डेलिसा किमिंस ने रशेल हैंस के हाथों कौच आउट कराकर पवेलियन का रास्ता दिखाया। उन्होंने 27 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 43 रन की शानदार पारी खेली। तीसरे विकेट के लिए मंधाना और कौर के बीच 68 रनों की साझेदारी हुई।

इसके बाद लगातार टीम इंडिया के विकेट गिरते चले गए। टीम इंडिया की तरफ से स्मृति मंधाना ने सबसे ज्यादा 55 गेंदों में 9 चौकों और तीन छक्कों की मदद से 83 रन की तूफानी पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की तरफ से एलिसे पेरी ने 3 ओवर में 16 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट झटके। एशले गार्डनर और डेलिसा किमिंस ने 2-2, जबकि, मेगान शट ने एक विकेट झटके।

इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान हरमनप्रीत कौर ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। टीम इंडिया ने आज के मुकाबले के लिए अपनी टीम में दो बदलाव किया है। मिताली राज को आराम दिया गया है। मिताली के बदले अनुजा पाटिल को, जबकि मानसी जोशी की जगह अरूंधति रेड्डी को टीम में शामिल किया गया है।

शानदार फॉर्म में चल रही भारतीय टीम आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप के अपने सबसे कठिन मुकाबले में जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उतरेगी तो उसकी निगाहें लगातार चौथी जीत पर होंगी। हालांकि, दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला महज एक औपचारिकता भर है।

गौरतलब है कि खिताब के प्रबल दावेदार भारत और ऑस्ट्रेलिया ने एक-एक मैच बाकी रहते ही सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। बता दें कि आयरलैंड को हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम 8 साल बाद वर्ल्ड टी-20 के सेमीफाइनल में जगह बनाई थी। दोनों टीमों ने अभी तक तीनों मैच जीते हैं और अगले राउंड राबिन मैच में एक और जीत से भारत का हौसला काफी बढ़ेगा। 

-बता दें कि एलिसे पेरी अपना 100वां टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल रही हैं।

दोनों टीमें इस प्रकार हैं :  

भारत : स्मृति मंधाना, तान्या भाटिया (विकेटकीपर), जेमिमा रौड्रिग्ज, डायलान हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, वेदा कृष्णामूर्ति, अनुजा पाटिल, राधा यादव, अरूंधति रेड्डी, पूनम यादव।


ऑस्ट्रेलिया: बेथ मूनी, एलिसा हीली (विकेटकीपर), एशले गार्डनर, मेग लानिंग (कप्तान), एलिसे विलानी, रशेल हैंस, एलिसे पेरी, सोफी मोलिने, डेलिसा किमिंस, मेगान शट, टायला वी (डेब्यू)।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed