फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IND vs AUS women's T20: विश्व कप में भारत का विजयी आगाज, मजबूत ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से पीटा

Fri, 21 Feb 2020 05:11 PM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 21 Feb 2020 05:11 PM IST
खास बातें

India vs Australia women's t20  world cup Live Cricket Score: स्पिनर्स के बेहतरीन खेल के बूते भारतीय महिलाओं ने ऑस्ट्रेलिया को 17 रन से पीटते हुए अपने विश्व कप अभियान का शानदार आगाज किया। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय महिलाओं ने दीप्ति शर्मा के नाबाद 49 रन के बूते स्कोरबोर्ड पर 132/4 टांगे। जवाब में पूनम यादव की घातक गेंदबाजी के आगे पूरी ऑस्ट्रेलियाई पारी 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और महज 115 रन पर सिमट गई। इस तरह भारतीय महिलाओं ने अपनी पहली बाजी शानदार अंदाज में जीती।

विज्ञापन
India vs australia  womens world cup t20 Live Cricket Score Match News Updates in hindi
भारतीय महिला टीम बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला टीम - फोटो : पीटीआई

लाइव अपडेट

04:48 PM, 21-Feb-2020

पूनम यादव का कमाल

पूनम यादव ने शानदार बॉलिंग करते हुए चार ओवर में 19 रन देकर चार विकेट लिए। वहीं, शिखा पांडे ने तीन और राजेश्ववरी गायकवाड़ ने एक विकेट लिया। ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा 51 रन एलिसा हेली ने बनाए जबकि एश्ले गार्डनर 34 रन बनाकर आउट हुईं।

04:41 PM, 21-Feb-2020

भारत का विजयी आगाज

भारत ने लगातार तीसरी बार अपना पहला मैच जीता। टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 132 रन बनाए थे। जवाब में ऑस्ट्रेलिया केवल 115 रन ही बना पाया। ग्रुप स्टेज के पहले मुकाबले में इस जीत से भारत का आत्मविश्वास बढ़ेगा।

विज्ञापन
04:35 PM, 21-Feb-2020

शिखा पांडे ने आखिरी ओवर में एश्ले गार्डनर को आउट करके भारत को जीत के करीब पहुंचा दिया है। गार्डनर ऑस्ट्रेलिया की सबसे बड़ी उम्मीद थीं, 36 गेंदों में 34 रन बनाकर उनका खेल खत्म हुआ। अब यहां से चार गेंदों में 20 रन चाहिए।

04:31 PM, 21-Feb-2020

भारत का आठवां विकेट गिरा

भारत को आठवीं सफलता। 19वें ओवर की चौथी गेंद पर डेलिसा किम्मिंस रन आउट हुई। अब आखिरी ओवर में ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 21 रन की जरूरत

04:29 PM, 21-Feb-2020

पूनम यादव अपना आखिरी ओवर लेकर आईं। 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर उन्होंने गार्डरन को बोल्ड कर दिया लेकिन यह गेंद दो बार टप्पा खाने की वजह से नो बॉल करार दी गई। हालांकि फ्री हिट पर ऑस्ट्रेलिया को केवल एक रन मिला। ओवर से चार रन आए। पूनम यादव ने 19 रन देकर चार विकेट से अपना स्पैल पूरा किया। 18 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 106/7, एश्ले गार्डनर (29) और डेलिसा किम्मिंस (3) अब मेजबान टीम को 12 गेंदों में 27 रन की जरूरत

04:25 PM, 21-Feb-2020

ऑस्ट्रेलिया का सातवां विकेट गिरा

17वां ओवर शिखा पांडेय लेकर आईं। एक बार फिर विकेट के पीछे तानिया भाटिया जबरदस्त स्टंपिंग की। 17 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 102/7, एश्ले गार्डनर (28) और डेलिसा किम्मिंस (1)

विज्ञापन
विज्ञापन
04:21 PM, 21-Feb-2020

दबाव में ऑस्ट्रेलिया

15वें ओवर की पहली ही गेंद पर एश्ले गार्डनर ने चौका लगाया। इस ओवर में रेड्डी ने केवल नौ रन दिए। 16वें ओवर की पांचवीं गेंद पर एश्ले गार्डनर ने छक्का लगाया। इस ओवर से 16 रन आए। अगर यहां यह जोड़ी जम गई तो भारत के लिए दिक्कत हो सकती है क्योंकि ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 24 गेंदों में महज 33 रन चाहिए।

04:17 PM, 21-Feb-2020

ऑस्ट्रेलिया का छठा विकेट गिरा

एक बार फिर बॉलिंग अटैक पर वापस लाईं गईं पूनम यादव ने जेस जोनासन को आउट कर ऑस्ट्रेलिया को छठा झटका दिया। जोनासन 14वें ओवर की पांचवीं गेंद पर गुगली को पढ़ने में चकमा खा गईं और इस बार तानिया भाटिया ने कोई गलती नहीं की। छह गेंदों में दो रन बनाकर जोनासन स्टंपिंग। 14 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 82/6, एश्ले गार्डनर (11) और एनाबेल सदरलैंड (0)

04:12 PM, 21-Feb-2020

हैट्रिक से चूकीं पूनम यादव

अब पूरा दबाव बल्लेबाज पर था। नई खिलाड़ी थीं जेस जोनासेन। पूनम यादव की एक और बेहतरीन गेंद। जोनासन गूगली पढ़ने में पूरी तरह विफल रही और बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए गेंद विकेट के पीछे खड़ी तानिया भाटिया ने कैच छोड़ दिया। ग्ल्व्स से टकराकर गेंद जमीन पर। 12 ओवर के बाद ऑस्ट्रेलिया का स्कोर: 76/5, रैशेल हेन्स (7) और एश्ले गार्डनर (0)
04:06 PM, 21-Feb-2020

लगातार दो गेंदों में पूनम यादव के दो विकेट

12वां ओवर लेकर आई स्पिनर पूनम यादव ने अपनी फिरकी से पूरा मैच पलट दिया। तीसरी गेंद पर पहले उन्होंने रैशेल हेन्स (8 गेंद में 6 रन) को स्टंपिंग करवाया तो अगली ही गेंद पर एलिसा पेरी को बिना खाता खोले ही बोल्ड कर दिया।
Load More
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed