फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India vs Australia 1st T20: When And Where to Watch IND vs AUS Live Cricket Match Online

AUSvIND: आज से T-20 सीरीज की शुरुआत, कब-कहां और कैसे देखें पहला मैच LIVE

Fri, 04 Dec 2020 12:42 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 04 Dec 2020 12:42 AM IST
विज्ञापन
India vs Australia 1st T20: When And Where to Watch IND vs AUS Live Cricket Match Online

वन-डे सीरीज में 1-2 से मिली हार के बाद टीम इंडिया अब तीन मैच की टी-20 श्रृंखला में ऑस्ट्रेलिया को पटकने उतरेगी। भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी आईपीएल खेलकर आ रहे हैं इसलिए दल में विकल्पों की भरमार है। दूसरी ओर वन-डे श्रृंखला जीतकर ऑस्ट्रेलिया के हौसले बुलंद हैं। स्टार बल्लेबाज डेविड वार्नर हालांकि चोट के कारण बाहर हैं। वन-डे सीरीज में ऑस्ट्रेलिया ने जिस तरह से भारत की कमजोरियों का फायदा उठाया, विराट सेना उससे उबरना चाहेगी।

विज्ञापन

कब और कहां होगा मैच?

ऑस्ट्रेलियाई समय के मुताबिक, टी-20 मैच शाम 7 बजकर 10 मिनट पर शुरू होगा, लेकिन भारतीय समय के मुताबिक 1 बजकर 40 मिनट उसका प्रसारण होगा। मैच के दौरान बारिश की कोई संभावना नहीं है। मौसम भी साफ ही रहेगा। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच टी-20 मुकाबले की बात की जाए तो मेजबान ही भारी नजर आते हैं। तीन मैच में जहां ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी तो एक मुकाबला भारत के पक्ष में गया। एक बेनतीजा रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

किस चैनल में होगा लाइव प्रसारण?

मानुका ओवल की पिच से स्पिनरों और तेज गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है। टी-20 मुकाबला हाई स्कोरिंग हो सकता है। भारतीय उपमहाद्वीप में मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी सिक्स, सोनी टेन-1 और सोनी टेन-3 पर होगा।

विज्ञापन

ऐसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग

मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग सोनी LIV पर होगी। एयरटेल पोस्टपेड और जियो सब्स्काइबर्स भी इसका लुत्फ उठा सकते हैं। amarujala.com पर लाइव कमेंट्री और मैच के पल-पल की अपडेट मिलेगी।

दोनों टीम इस प्रकार है

भारत: विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, मयंक अग्रवाल, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडेय, हार्दिक पांड्या, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, नवदीप सैनी, दीपक चाहर, टी नटराजन।

ऑस्ट्रेलिया: आरोन फिंच (कप्तान), सीन एबॉट, एश्टन एगर, एलेक्स कैरी, पैट कमिंस, कैमरोन ग्रीन, जोश हेजलवुड, मोजेस हेनरिक्स, मार्नस लाबुशेन, ग्लेन मैक्सवेल, डेनियल सैम्स, केन रिचर्डसन, स्टीवन स्मिथ, मिचेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, डार्सी शॉर्ट, एडम जंपा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed