{"_id":"6a353f8292ded846cc0ca268","slug":"india-vs-afghanistan-3rd-odi-2026-playing-xi-dream11-prediction-captain-vice-captain-player-list-news-in-hindi-2026-06-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG Playing 11: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, यशस्वी से बेहतर प्रदर्शन की आस; क्या हर्षित को मिलेगा मौका?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG Playing 11: भारत की नजर क्लीन स्वीप पर, यशस्वी से बेहतर प्रदर्शन की आस; क्या हर्षित को मिलेगा मौका?
Sat, 20 Jun 2026 11:41 AM IST
मयंक त्रिपाठी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: मयंक त्रिपाठी
Updated Sat, 20 Jun 2026 11:41 AM IST
सार
IND vs AFG Playing 11 Prediction Match: भारत ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर ली है और अब चेन्नई में खेले जाने वाले तीसरे मुकाबले में उसकी नजर 3-0 से क्लीन स्वीप पर होगी। वहीं, अफगानिस्तान की टीम अंतिम मैच जीतकर सम्मान बचाने और दौरे का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगी।
विज्ञापन
भारत बनाम अफगानिस्तान
- फोटो : ANI
विस्तार
अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी भारतीय टीम अब तीसरे और अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर 3-0 से क्लीन स्वीप करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला शनिवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जाएगा। भारत ने शुरुआती दोनों मुकाबलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज पर कब्जा जमाया है। ऐसे में अंतिम मैच में टीम प्रबंधन कुछ खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर खास नजर रखेगा।
विज्ञापन
यशस्वी जायसवाल
- फोटो : ANI
यशस्वी जायसवाल पर रहेंगी निगाहें
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल पिछले मैच में सिर्फ चार रन बनाकर आउट हो गए थे। वहीं कप्तान शुभमन गिल और विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने शतक जड़कर टीम को शानदार जीत दिलाई थी। आगामी इंग्लैंड सीरीज में विराट कोहली की संभावित वापसी के चलते बल्लेबाजी क्रम में बदलाव हो सकता है। ऐसे में जायसवाल के लिए यह मुकाबला बड़ी पारी खेलकर अपनी दावेदारी मजबूत करने का अच्छा मौका होगा।

शुभमन गिल-केएल राहुल
- फोटो : PTI
केएल राहुल की भूमिका पर भी रहेगा फोकस
टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल पर भी सबकी नजरें होंगी। उनसे उम्मीद होगी कि वह नंबर-6 पर बल्लेबाजी करते हुए टीम को अंतिम ओवरों में तेजी से रन बनाने में मदद करें और अपनी नई भूमिका में खुद को साबित करें।

हर्षित राणा
- फोटो : PTI
हर्षित राणा की वापसी से बढ़ी टीम की मजबूती
घुटने की चोट से उबरने के बाद तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर हर्षित राणा की टीम में वापसी हुई है। चेन्नई में उन्हें अंतिम एकादश में मौका मिल सकता है। वहीं नितीश कुमार रेड्डी जांघ की चोट से जूझ रहे हैं, ऐसे में राणा को अपनी फिटनेस और फॉर्म दिखाने का अवसर मिल सकता है। टीम प्रबंधन आगामी आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे को ध्यान में रखते हुए राणा के प्रदर्शन का आकलन करना चाहेगा।

अफगानिस्तान टीम
- फोटो : ANI
अफगानिस्तान के सामने सम्मान बचाने की चुनौती
दूसरी ओर अफगानिस्तान की टीम इस दौरे पर भारत के खिलाफ दोनों प्रारूपों में संघर्ष करती नजर आई है। बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों विभागों में टीम उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर सकी है। अफगानिस्तान अंतिम मुकाबले में जीत दर्ज कर सम्मान बचाने और दौरे का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगा, लेकिन उसके सामने मजबूत भारतीय टीम की चुनौती आसान नहीं होगी।

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह/नीतीश कुमार रेड्डी, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा।
अफगानिस्तान: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज, इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अतल, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, राशिद खान, इकराम अलीखिल, फरीद अहमद मलिक, एएम गजनफर, बिलाल सामी।