फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India U19 team reaches Ahmedabad stadium as guest watches 2nd ODI Between India and West Indies

IND vs WI: दूसरे वनडे में खास मेहमान बनकर मैच देखने पहुंची अंडर-19 टीम, पर रोहित-विराट से नहीं मिले खिलाड़ी, जानें वजह

Wed, 09 Feb 2022 02:42 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 09 Feb 2022 02:42 PM IST
सार

अंडर-19 विश्व कप में भारत को चैंपियन बनाने वाली टीम मेहमान के रूप में अहमदाबाद स्टेडियम पहुंची थी, लेकिन कोरोना नियमों के कारण टीम इंडिया के खिलाड़ी युवा खिलाड़ियों से नहीं मिल पाए। 

विज्ञापन
India U19 team reaches Ahmedabad stadium as guest watches 2nd ODI Between India and West Indies
अहमदाबाद स्टेडियम में भारत की अंडर-19 टीम - फोटो : बीसीसीआई

विस्तार

भारत को पांचवीं बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब जिताने वाली भारतीय टीम का अहमदाबाद में सम्मान किया जाएगा। अंडर-19 टीम के सभी खिलाड़ी खास मेहमान के रूप में दूसरा वनडे मैच देखने पहुंचे हैं। मैच के बाद गुजरात क्रिकेट एसोसिएशन इन सभी खिलाड़ियों का सम्मान करेगा। हालांकि, कोविड नियमों की वजह से अंडर-19 टीम के खिलाड़ी मुख्य टीम के खिलाड़ियों से नहीं मिल पाए। 
विज्ञापन


पहले यह तय किया गया था कि अंडर-19 टीम के खिलाड़ी अहमदाबाद में ही मौजूद विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे भारत के सीनियर खिलाड़ियों से भी मुलाकात करेंगे। हालांकि, कोविड नियमों के कारण युवा खिलाड़ी अपनी सीनियर टीम के खिलाड़ियों से नहीं मिल पाए। भारतीय टीम वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है। इस सीरीज की शुरुआत होने से पहले ही भारत के चार खिलाड़ी कोरोना से संक्रमित हुए थे। ऐसे में कोविड नियमों का सख्ती से पालन किया जा रहा है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई पहले ही यह एलान कर चुका है कि वर्ल्ड कप जीतने वाली टीम में शामिल हर खिलाड़ी को 40 लाख रुपये और सहयोगी स्टाफ को 25 लाख रुपये दिए जाएंगे।

भारत के लिए बेहद शानदार रहा टूर्नामेंट
अंडर-19 विश्व कप 2022 में भारत ने ग्रुप स्टेज में दक्षिण अफ्रीका, आयरलैंड और युगांडा को हराया। इसके बाद क्वार्टर फाइनल में पिछली बार (2020) की चैंपियन बांग्लादेश टीम को शिकस्त दी। फिर सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम को हराया। फाइनल में टीम इंडिया ने इंग्लैंड को चार विकेट से हराकर पांचवीं बार ट्रॉफी पर कब्जा किया। भारत इस टूर्नामेंट की सबसे सफल टीम है। भारत के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन बार यह टूर्नामेंट जीता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत रिकॉर्ड आठ बार अंडर-19 विश्व कप का फाइनल मैच खेल चुका है। वहीं पिछले चार टूर्नामेंट से भारतीय टीम लगातार फाइनल खेल रही है और दो बार फाइनल जीत भी चुकी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed