{"_id":"613a3d078ebc3eb6d97d0ba3","slug":"india-to-tour-south-africa-from-december-2021-will-play-series-in-all-format","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एलान: साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय टीम, तीनों फॉर्मेट में भिड़ेंगी दोनों टीमें","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
एलान: साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी भारतीय टीम, तीनों फॉर्मेट में भिड़ेंगी दोनों टीमें
Thu, 09 Sep 2021 10:27 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Thu, 09 Sep 2021 10:27 PM IST
सार
भारतीय टीम दिसंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के साथ तीनों फॉर्मेट में भिड़ेगी। भारतीय टीम 17 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा) खेलेगी, इसके बाद दोनों टीमें 11 जनवरी से तीन वनडे और फिर 19 जनवरी से चार टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन
भारत vs दक्षिण अफ्रीका
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय टीम के लिए अगले कुछ महीने काफी व्यस्तता से भरे रहने वाले हैं। भारतीय टीम इस वक्त इंग्लैंड के दौरे पर है और पांच मैचों की टेस्ट श्रृंखला खेल रही है। 10 सितंबर यानी शुक्रवार से टीम इंडिया सीरीज का आखिरी मुकाबला खेलेगी। इसके बाद भारतीय खिलाड़ी आईपीएल के 14 संस्करण के दूसरे चरण में हिस्सा लेने के लिए यूएई पहुंचेंगे और फिर अगले महीने यानी अक्तूबर में यूएई और ओमान में होने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
भारतीय टीम इसी क्रम में दिसंबर के महीने में दक्षिण अफ्रीका का दौरा करेगी। यहां टीम इंडिया दक्षिण अफ्रीका के साथ तीनों फॉर्मेट में भिड़ेगी। भारतीय टीम 17 दिसंबर से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला (विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा) खेलेगी, इसके बाद दोनों टीमें 11 जनवरी से तीन वनडे और फिर 19 जनवरी से चार टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलेगी।
विज्ञापन
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट के डायरेक्टर ग्रीम स्मिथ ने कहा, 'यह हमारे लिए काफी प्रतिस्पर्धी घरेलू सत्र है। यह अच्छा है कि इस संघर्ष के दौर में इतने कड़े मुकाबले खेले जा रहे हैं।
विज्ञापन
भारत का दक्षिण अफ्रीका दौरे का कार्यक्रम
- पहला टेस्ट, जोहान्सबर्ग: 17-21 दिसंबर
- दूसरा टेस्ट, सेंचूरियन: 26-30 दिसंबर
- तीसरा टेस्ट, जोहान्सबर्ग: 3-7 जनवरी
- पहला वनडे, पार्ल: 11 जनवरी
- दूसरा वनडे, केप टाउन: 14 जनवरी
- तीसरा वनडे, केप टाउन: 16 जनवरी
- पहला टी-20, केप टाउन: 19 जनवरी
- दूसरा टी-20, केप टाउन: 21 जनवरी
- तीसरा टी-20: पार्ल: 23 जनवरी
- चौथा टी-20, पार्ल: 26 जनवरी