{"_id":"62e060d0ace40202b34d8ebf","slug":"india-to-host-2025-womens-odi-world-cup-announces-international-cricket-council","type":"story","status":"publish","title_hn":"Womens ODI World Cup : भारत 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, आईसीसी ने किया एलान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Womens ODI World Cup : भारत 2025 में महिला वनडे वर्ल्ड कप की मेजबानी करेगा, आईसीसी ने किया एलान
Wed, 27 Jul 2022 04:16 PM IST
योगेश साहू
एएनआई, दुबई।
एएनआई, दुबई।
Published by: योगेश साहू
Updated Wed, 27 Jul 2022 04:16 PM IST
सार
भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।भारत 2025 में 50 ओवर के महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। भारत ने बर्मिंघम में आईसीसी की बैठक में सफलतापूर्वक बोली लगाई।
विज्ञापन
Indian women's cricket team
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खुशखबर है। भारत साल 2025 में होने जा रहे महिला एकदिवसीय विश्व कप की मेजबानी करेगा। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इसकी घोषणा भी कर दी है। भारत में इससे पहले 2013 में महिला विश्वकप हुआ था। मुंबई में खेले गए फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज को हराकर खिताब जीता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
भारत 2025 में 50 ओवर के महिला विश्वकप की मेजबानी करेगा। भारत ने बर्मिंघम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बैठक में सफलतापूर्वक बोली लगाई। बैठक में पांच साल का भविष्य दौरा कार्यक्रम तय किया गया। महिलाओं का टी-20 विश्वकप 2024 में बांग्लादेश और 2026 में इंग्लैंड में होगा। पहली महिला टी-20 चैंपियनशिप 2027 में श्रीलंका में होगी।
विज्ञापन
यह दूसरी बार होगा जब बांग्लादेश महिला टी20 विश्वकप की मेजबानी करेगा। मेजबानों का चयन क्लेयर कॉनर, सौरव गांगुली और रिकी स्केरिट के साथ मार्टिन स्नेडेन की अध्यक्षता में एक बोर्ड उप-समिति की देखरेख में एक प्रतिस्पर्धी बोली प्रक्रिया के माध्यम से किया गया था। आईसीसी बोर्ड ने समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया, जिसने आईसीसी प्रबंधन के साथ प्रत्येक बोली की गहन समीक्षा की। महिला टी20आई क्रिकेट की इस साल बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों में शुरुआत हो रही है, जिसमें शीर्ष आठ टीमें स्वर्ण पदक के लिए मुकाबले में उतर रही हैं।
महिलाओं से जुड़े खेलों के विकास में तेजी लाना प्राथमिकता : आईसीसी अध्यक्ष
आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने कहा कि हम बांग्लादेश, भारत, इंग्लैंड और श्रीलंका को सफेद गेंद से खेजी जाने वाली आईसीसी की महिला स्पर्धाओं की मेजबानी दिए जाने से खुश हैं। महिलाओं के खेल के विकास में तेजी लाना आईसीसी की रणनीतिक प्राथमिकताओं में से एक है। इसी तरह इन शानदार आयोजनों को हमारे खेल जगत के कुछ सबसे बड़े बाजारों तक ले जाना और क्रिकेट के एक अरब से अधिक प्रशंसकों के साथ अपने संबंध को और भी मजबूत करना है।
हम मेजबानी के इच्छुक थे : सौरव गांगुली
बीसीसीआई के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने इस मौके पर कहा कि हम आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 की मेजबानी करने के इच्छुक थे और हमें खुशी है कि हमने महिला कैलेंडर पर इस महत्वपूर्ण खेल आयोजन की मेजबानी के अधिकार मिले हैं। भारत ने 2013 में 50 ओवर के महिला विश्व कप की मेजबानी की थी और तब से खेल में एक जबरदस्त बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि महिला क्रिकेट की लोकप्रियता तेजी से बढ़ रही है, और यह सही दिशा में एक कदम है। बीसीसीआई, आईसीसी के साथ मिलकर काम करेगा और सभी आवश्यकताओं को पूरा करेगा।
खेल की लोकप्रियता बढ़ेगी : जय शाह
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने कहा कि हमें 2025 आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप की मेजबानी करने की खुशी है और मैं आपको बता दूं कि बीसीसीआई इसे सभी लोगों के लिए एक यादगार आयोजन बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेगा। हम खेल के प्रोफाइल को ठीक करने के लिए कई कदम उठा रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि जमीनी स्तर पर और विश्व कप की मेजबानी से देश में खेल की लोकप्रियता और बढ़ेगी। उन्होंने आगे कहा कि बीसीसीआई भारत में महिला क्रिकेट के लिए प्रतिबद्ध है। हमारे पास बुनियादी ढांचा है और मुझे विश्वास है कि हमारे पास विश्व कप का एक बहुत ही सफल संस्करण होगा। साथ ही महिलाओं के एफटीपी का एक हिस्सा हाल ही में शुरू की गई आईसीसी महिला टी 20 चैंपियंस ट्रॉफी है, जिसका उद्घाटन संस्करण 2027 में होगा। आईसीसी बोर्ड ने पुरुषों और महिलाओं दोनों के एफटीपी 2023-2027 को मंजूरी दी और ये आने वाले दिनों में प्रकाशित होंगे।
India set to host ICC Women’s World Cup 2025, announces International Cricket Council pic.twitter.com/QGbgcytWkC
— ANI (@ANI) July 26, 2022