फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

देखा है ऐसा डिजाइन?: त्रिशूल जैसी फ्लडलाइट्स, घाटनुमा सीढ़ियां, डमरू जैसा पवेलियन, वाराणसी स्टेडियम की खासियत

Sat, 23 Sep 2023 03:27 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sat, 23 Sep 2023 03:27 PM IST
सार

Varanasi Cricket Stadium Design Photos : वाराणसी से पहले भारत के 53 स्टेडियम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैत की मेजबानी कर चुके हैं। वाराणसी के स्टेडियम में लगभग 30 हजार दर्शकों की क्षमता होगी। इसकी बनावट में काशी शहर की खासियत दिखेगी। 
 
विज्ञापन
PM Modi Lays Foundation Stone Kashi Lord Shiva Theme Varanasi Cricket Stadium Images Seating, Trishul-Shaped
वाराणसी स्टेडियम का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वाराणसी में एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की आधारशिला रखी। यह देश का 54वां अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम होगा। अब तक भारत में 53 अलग-अलग स्टेडियम में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन हो चुका है। हालांकि, इनमें से कुछ स्टेडियम अब बंद हो चुके हैं और कुछ स्टेडियम में मरम्मत का काम चल रहा है। पीएम मोदी ने जब वाराणसी स्टेडियम का शिलान्यास किया तो सचिन तेंदुलकर सहित कई दिग्गज क्रिकेटर भी मौजूद थे।
PM Modi Lays Foundation Stone Kashi Lord Shiva Theme Varanasi Cricket Stadium Images Seating, Trishul-Shaped
वाराणसी स्टेडियम का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
यह स्टेडियम बेहद खास होगा और इसमें काशी की झलक दिखेगी। पीएम मोदी ने कहा कि स्टेडियम की बनावट महादेव को समर्पित है। 450 करोड़ रुपये की लागत से बन रहा यह स्टेडियम 30 एकड़ जमीन पर फैला है।
PM Modi Lays Foundation Stone Kashi Lord Shiva Theme Varanasi Cricket Stadium Images Seating, Trishul-Shaped
वाराणसी स्टेडियम का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
इसके छत का आकार चांद के समान होगा। वहीं, स्टेडियम में लगने वाली लाइटों के खंभे त्रिशूल के आकार के होंगे। इसके अलावा भगवान शिव को चढ़ाए जाने वाले बेलपत्र की आकृति भी स्टेडियम में देखने को मिलेगी। स्टेडियम में पवेलियन के मीडिया सेंटर की बनावट डमरू के आकार की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
PM Modi Lays Foundation Stone Kashi Lord Shiva Theme Varanasi Cricket Stadium Images Seating, Trishul-Shaped
वाराणसी स्टेडियम का डिजाइन - फोटो : अमर उजाला
इस स्टेडियम की विषयगत वास्तुकला भगवान शिव से प्रेरणा लेती है, जिसमें अर्धचंद्राकार छत के कवर, त्रिशूल के आकार की फ्लडलाइट्स, घाट सीढ़ियों पर आधारित बैठने की व्यवस्था और अग्रभाग पर बिल्विपत्र के आकार की धातु की चादरों के डिजाइन विकसित किए गए हैं।
विज्ञापन
PM Modi Lays Foundation Stone Kashi Lord Shiva Theme Varanasi Cricket Stadium Images Seating, Trishul-Shaped
वाराणसी स्टेडियम का डिजाइन - फोटो : सोशल मीडिया
स्टेडियम की क्षमता 30,000 दर्शकों की होगी। इस कार्यक्रम में अध्यक्ष रोजर बिन्नी, उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और सचिव जय शाह सहित बीसीसीआई के प्रमुख लोग भी मौजूद रहे। कानपुर और लखनऊ के बाद यह उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में से एक होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed