फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's Vs Pakistan: highest margin of defeat for any team in an ICC tournament final

पाक के खिलाफ टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड 

Mon, 19 Jun 2017 04:50 AM IST
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान
amarujala.com- Written by: नवीन चौहान Updated Mon, 19 Jun 2017 04:50 AM IST
विज्ञापन
 India's Vs Pakistan:  highest margin of defeat for any team in an ICC tournament final
विराट कोहली और मोहम्मद आमिर - फोटो : icc
पाकिस्तान ने भारत को लंदन के ओवल मैदान पर खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में 180 रन से करारी शिकस्त दी। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने फखर जमान के शानदार शतक (114) की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 338 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके जवाब में खेलने उतरी टीम इंडिया 30.3 ओवर में महज 158 रन पर ढेर हो गई और उसे 180 रन से हार का सामना करना पड़ा। 
विज्ञापन


इस हार के साथ ही टीम इंडिया के नाम किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के  फाइनल में सबसे बड़ी हार का रिकॉर्ड दर्ज हो गया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड टीम इंडिया के नाम ही दर्ज था। टीम इंडिया को साल 2003 के विश्वकप के फाइनल में भारत को 125 रन से हार मिली थी। उस मैच में भारतीय कप्तान सौरव गांगुली ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। ऑस्ट्रेलियाई टीम ने कप्तान रिकी पॉन्टिंग के शानदार शतक (140) की बदौलत निर्धारित 50 ओवर में 359 रन बनाए थे। 360 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया 39.2 ओवर में केवल 234 रन पर ऑल आउट हो गई। इसके साथ ही भारत का 125 रन के अंतर से विश्वकप जीतने का सपना टूट गया।   
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed