फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India's T20I captain Suryakumar Yadav said Varun Chakravarthy has been a different player since his comeback

Champions Trophy: टी20 कप्तान सूर्यकुमार वरुण के प्रदर्शन से हुए प्रभावित, बोले- वापसी के बाद दिखा अलग रूप

Tue, 04 Mar 2025 08:42 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 04 Mar 2025 08:42 PM IST
सार

वरुण को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण के अंतिम मैच में हर्षित राणा की जगह खेलने का मौका मिला था। वरुण ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और पांच विकेट लेने में सफल रहे थे।

विज्ञापन
India's T20I captain Suryakumar Yadav said Varun Chakravarthy has been a different player since his comeback
वरुण चक्रवर्ती - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव स्पिनर वरुण चक्रवर्ती के प्रदर्शन से काफी प्रभावित हैं। सूर्यकुमार का कहना है कि वरुण अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी के बाद से अलग खिलाड़ी के रूप में दिखे हैं। भारतीय टी20 कप्तान का मानना है कि वरुण वापसी के बाद मानसिक रूप से मजबूत हो गए हैं और चेहरे पर मुस्कान के साथ खेलते हैं।
विज्ञापन

वरुण ने किया है प्रभावित 
वरुण को न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी के ग्रुप चरण के अंतिम मैच में हर्षित राणा की जगह खेलने का मौका मिला था। वरुण ने उस मैच में शानदार प्रदर्शन किया था और पांच विकेट लेने में सफल रहे थे। यह किसी भारतीय गेंदबाज का चैंपियंस ट्रॉफी के डेब्यू मैच में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन था। वरुण को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में भी खेलने का मौका मिला और उन्होंने दो विकेट लेकर अपनी उपयोगिता साबित की। वरुण ने ट्रेविस हेड को आउट किया जो भारत के लिए बड़ा खतरा बन सकते थे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

सूर्यकुमार ने कहा, वरुण 2021 में जिस तरह से टीम से बाहर हुआ और फिर उसने जिस तरह से वह वापसी की है उसमें दो अलग-अलग वरुण चक्रवर्ती की झलक दिखती है। वह मानसिक तौर पर थोड़ा मजबूत हुआ है। उसके चेहरे पर मुस्कान रहती है और मैदान पर जो भी परिस्थिति हो वह उसे सहजता से लेता है। किसी क्रिकेटर के नजरिए से बहुत अच्छी बात है।
विज्ञापन

शुरुआती दो मैच में नहीं मिला मौका 
वरुण चैंपियंस ट्रॉफी के शुरुआती दो मैचों में प्लेइंग-11 का हिस्सा नहीं थे, लेकिन न्यूजीलैंड के खिलाफ उनका चयन मास्टरस्ट्रोक साबित हुआ। सूर्यकुमार ने कहा, मैं उनके लिए वाकई बहुत खुश हूं। वह जो कुछ भी कर रहे हैं और जो कुछ भी उनके साथ हो रहा है वह उस हर चीज के हकदार है। वह 2021 से वास्तव में कड़ी मेहनत करने वाले खिलाड़ी रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनकी वापसी के बाद से मैंने उनसे कई बार बात की है।

सूर्यकुमार ने कहा कि मुंबई इंडियंस को आईपीएल में नेतृत्व संबंधी किसी भी दुविधा का सामना नहीं करना पड़ेगा, क्योंकि उनकी टीम में सभी मौजूदा भारतीय कप्तान हैं। उन्होंने कहा, जब हम वहां जाते है तो यह एक परिवार की तरह है, इसलिए हम इस बारे में नहीं सोचते कि हमारे पास तीन कप्तान हैं या हमारे पास चार कप्तान हैं। हम सोचते हैं कि हम एक टीम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed