फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india's complete schedule of south africa tour announced

टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे का ऐलान हुआ, जानिए पूरा कार्यक्रम

Sun, 06 Aug 2017 09:05 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sun, 06 Aug 2017 09:05 AM IST
विज्ञापन
india's complete schedule of south africa tour announced
विराट - फोटो : twitter
टीम इंडिया साल के अंत में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगी। इस बात की जानकारी भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के एक अधिकारी ने टाइम ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में दी। टीम इंडिया के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 3 जनवरी 2018 से होगी और इसके लिए विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम 28 दिसंबर को रवाना होगी।
विज्ञापन


बोर्ड के अधिकारी ने कहा कि भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे पर चार टेस्ट, पांच वन-डे और तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैचों की सीरीज खेलेगी। भारतीय टीम का इस साल सितंबर से दिसंबर तक पैक कार्यक्रम है। उसे ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और श्रीलंका की मेजबानी करना है। इसके बाद भारत दक्षिण अफ्रीका दौरे पर जाएगा।
विज्ञापन


वैसे आपको बता दें कि पहले ऐसे अनुमान थे कि भारत के दक्षिण अफ्रीका दौरे की शुरुआत 26 दिसम्बर को बॉक्सिंग-डे टेस्ट से होगी, लेकिन श्रीलंका की टीम तीन टेस्ट, तीन वन-डे और तीन टी20 अंतर्राष्ट्रीय के लिए 15 नवंबर से 24 दिसंबर तक भारत के दौरे पर रहेगी। ऐसे में बॉक्सिंग डे टेस्ट की संभावनाएं खत्म हो गई और साथ ही भारत को अभ्यास मैच का मौका भी शायद ही मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

पाकिस्तान के खिलाफ भी खेलेगी टीम इंडिया!

india's complete schedule of south africa tour announced
विराट कोहली - फोटो : SELF
दक्षिण अफ्रीका के लम्बे दौरे के बाद भारतीय टीम मार्च में इंडिपेंडेंस कप में हिस्सा लेने श्रीलंका जाएगी। चार देशों के इस टूर्नामेंट में भारत और मेजबान श्रीलंका के अलावा पाकिस्तान और दक्षिण अफ्रीका भी हिस्सा लेंगी। ये सीरीज श्रीलंका की आजादी के 70वें साल के जश्न के तौर पर खेली जाएगी।

दक्षिण अफ्रीका के पिछले दो दौरों पर भारत ने सिर्फ 2-2 टेस्ट खेले थे और ऐसे में इस दौरे में चार टेस्ट खेले जाने का फैसला काफी अच्छा है। भारत ने पिछली बार 2013-14 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था और उन्हें दो टेस्ट मैचों की सीरीज में 1-0 और तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में 2-0 से हार का सामना करना पड़ा था। 

दक्षिण अफ्रीका ने 2015 में भारत का दौरा किया था, जहां चार मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत ने 3-0 से और पांच मैचों की एकदिवसीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने 3-2 से जीत हासिल की थी। तीन मैचों की टी20 सीरीज में भी दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 2-0 से हराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed