{"_id":"64a1b5c5c6ed1a79d60d2d63","slug":"india-s-bilateral-matches-will-be-held-at-the-venues-that-have-missed-the-world-cup-jay-shah-2023-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"BCCI: वनडे विश्व कप के लिए चुने गए मैदानों में नहीं होंगे सीरीज के मैच, जय शाह ने बताई वजह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
BCCI: वनडे विश्व कप के लिए चुने गए मैदानों में नहीं होंगे सीरीज के मैच, जय शाह ने बताई वजह
Sun, 02 Jul 2023 11:07 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Sun, 02 Jul 2023 11:07 PM IST
सार
राज्य संघों को भेजे पत्र में शाह ने लिखा कि उनके प्रस्ताव को विश्वकप की मेजबानी करने वाले स्थलों के अधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया है जिसमें दिल्ली, धर्मशाला, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, बंगलूरू और लखनऊ शामिल हैं
विज्ञापन
जय शाह
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीसीसीआई के सचिव जय शाह ने कहा कि विश्वकप मुकाबलों की मेजबानी करने वाले स्थल घरेलू सत्र के दौरान वनडे अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी की अपनी बारी छोड़ देंगे जिससे कि उन राज्य संघों को भरपाई की जा सकेगी जो इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी से चूक गए हैं। विश्वकप पांच अक्तूबर से 19 नवंबर तक भारत में होगा।
राज्य संघों को भेजे पत्र में शाह ने लिखा कि उनके प्रस्ताव को विश्वकप की मेजबानी करने वाले स्थलों के अधिकारियों ने सर्वसम्मति से स्वीकार किया है जिसमें दिल्ली, धर्मशाला, चेन्नई, कोलकाता, मुंबई, पुणे, हैदराबाद, अहमदाबाद, बंगलूरू और लखनऊ शामिल हैं। हालांकि, विश्वकप के दौरान सिर्फ अभ्यास मैचों की मेजबानी करने वाले गुवाहाटी और तिरुवनंतपुरम को आगामी सत्र में मेजबानी का मौका मिलेगा।
शाह ने इस हफ्ते की शुरुआत में विश्वकप के कार्यक्रम की घोषणा से पहले राज्य संघों के प्रमुखों से मुलाकात की थी।
शाह ने लिखा, ‘हमारी बैठक के दौरान मैंने विश्वकप 2023 के मैचों का उचित वितरण सुनिश्चित करने के लिए एक समाधान का प्रस्ताव रखा था। मैंने अभ्यास मैचों की मेजबानी करने वाले असम और केरल को छोड़कर अन्य मेजबान संघों से द्विपक्षीय अंतरराष्ट्रीय सत्र के दौरान वनडे अंतरराष्ट्रीय मैचों की मेजबानी की अपनी बारी स्वैच्छिक रूप से छोड़ने का अनुरोध किया था। यह प्रस्ताव उन राज्य संघों को समायोजित करने के लिए रखा गया था जो दुर्भाग्य से क्रिकेट विश्वकप के मैचों की मेजबानी करने से चूक गए थे।’