{"_id":"7a80397ab0d9ac116a9e12905e5440ad","slug":"india-pushed-tour-to-zimbabwe-to-next-year-hindi-news-sv","type":"story","status":"publish","title_hn":"बांग्लादेश से हार के बाद टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा रद्द","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बांग्लादेश से हार के बाद टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा रद्द
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
Updated Mon, 22 Jun 2015 04:34 PM IST
विज्ञापन
बांग्लादेश के हाथों वनडे सीरीज में मिली हार के बाद बीसीसीआई ने अगले महीने होने वाले टीम इंडिया का जिम्बाब्वे दौरा रद्द कर दिया है।
विज्ञापन
बांग्लादेश में एक टेस्ट और तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलने के बाद टीम इंडिया को जिम्बाब्वे का दौरा करना था लेकिन अब यह दौरा रद्द हो गया है। भारतीय टीम को इस दौरे पर 3 वनडे और दो ट्वंटी-20 मैच खेलना था। भारत का यह दौरा 7 जुलाई से शुरू होना था। वनडे सीरीज का पहला मैच 10 जुलाई को खेला जाना था।
यह दौरा उस समय रद्द किया गया जब एक दिन पहले ही टीम इंडिया ने बांग्लादेश के हाथों पहली बार वनडे सीरीज गंवा दी है। बांग्लादेश से लगातार दो मैच गंवाने के बाद टीम इंडिया की जोरदार आलोचना हो रही है। कप्तान धोनी ने हार के बाद कप्तानी छोड़ने की बात कही है।
विज्ञापन
इस बीच जिम्बाब्वे का दौरा रद्द होना प्रशंसकों के लिए चौंकाने वाला है। हालांकि भारत का जिम्बाब्वे दौरा कुछ विवादों के कारण अगले साल तक के लिए रद्द कर दिया गया है। दौरा रद्द करने के पीछे भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) और सीरीज की प्रसारणकर्ता टेन स्पोर्ट्स के साथ कुछ मामलों में जारी विवाद को अहम कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
बीसीसीआई के अधिकारी स्पोर्ट्स चैनल के साथ विवाद को सुलझाने के लिए जल्द मिलेंगे और दौरा अगले साल कराया जा सकता है।
जिम्बाब्वे क्रिकेट ने दौरा रद्द होने से एक दिन पहले ही प्रेस रिलीज करते हुए कहा था कि उसे उम्मीद है कि भारत अगले महीने जिम्बाब्वे का दौरा करेगा। बीसीसीआई और टन स्पोर्ट्स के बीच विवाद सुलझ जाएगा।