फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   BCCI to Announce India Provisional Squad for ICC World Cup 2023 Captain Vice Captain and Players List News

World Cup India Squad Update: विश्व कप के लिए टीम इंडिया का एलान जल्द, राहुल की जगह पक्की! सैमसन का क्या होगा?

Sun, 03 Sep 2023 11:08 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 03 Sep 2023 11:08 AM IST
सार

ODI World Cup 2023 India Squad Team Players List : संजू सैमसन के अलावा तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा भी भारतीय टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। हालांकि, अभी टीम का आधिकारिक एलान होना बाकी है, लेकिन विश्व कप की टीम चुनी जा सकती है। 
 

विज्ञापन
BCCI to Announce India Provisional Squad for ICC World Cup 2023 Captain Vice Captain and Players List News
ind vs ire - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

वनडे विश्व कप 2023 के लिए भारत की टीम चुन ली गई है। आईसीसी के नियम के अनुसार विश्व कप में शामिल सभी देशों को अपनी टीम का एलान पांच सितंबर तक करना है और बाद में इसमें बदलाव किए जा सकते हैं। ऐसे में बीसीसीआई ने अपनी टीम का चयन कर लिया है। एशिया कप 2023 में भारत-पाकिस्तान मैच के बाद कप्तान रोहित शर्मा, कोच राहुल द्रविड़ और मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर के बीच बैठक हुई। इसके बाद विश्व कप की टीम तय हो चुकी है, लेकिन इशका आधिकारिक एलान होना बाकी है। 
विज्ञापन


विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन, तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा और युवा तिलक वर्मा विश्व कप टीम में जगह नहीं बना पाए हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अनफिट लोकेश राहुल टीम का हिस्सा हैं। अगर वह तय समय तक फिट नहीं होते हैं तो संजू सैमसन को उनकी जगह चुना जाएगा। सैमसन रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम के साथ रहेंगे।
विज्ञापन


चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने श्रीलंका में भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ से मुलाकात की और टीम चुनी। यह बैठक कैंडी में भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप मैच के बाद हुई। सैमसन के साथ, तिलक वर्मा और प्रसिद्ध कृष्णा को विश्व कप टीम में जगह नहीं मिली है। टीम का नेतृत्व रोहित शर्मा करेंगे और मध्यक्रम में बल्ले से शानदार प्रदर्शन के बाद ईशान किशन को भी टीम में जगह मिली है। कप्तान शर्मा के अलावा, शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर और सूर्यकुमार यादव भारत के बल्लेबाज होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या, रवींद्र जड़ेजा, अक्षर पटेल और शार्दुल ठाकुर को भी टीम में जगह मिली है। चयन समिति और टीम प्रबंधन ने बल्लेबाजी की गहराई पर जोर दिया है। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज तेज आक्रमण का नेतृत्व करेंगे, जबकि स्पिनर कुलदीप यादव को भी टीम में जगह मिली है।

चयन समिति ने राहुल की फिटनेस पर भी चर्चा की और मेडिकल टीम की हरी झंडी के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया। राहुल नेट्स पर अभ्यास कर रहे हैं और बेंगलुरु में राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में कई घंटों तक बल्लेबाजी की है। यह भी पता चला है कि उन्हें एशिया कप में भारतीय टीम में शामिल होने के लिए लंका भेजा जाएगा।

बीसीसीआई के पास आईसीसी को अपनी अंतिम विश्व कप टीम सौंपने के लिए पांच सितंबर की समय सीमा है, वह अपनी चयन समिति की बैठक चार सितंबर की शाम को रखना चाहता था। लेकिन मेडिकल टीम द्वारा राहुल को मंजूरी देने के बाद उन्हें लगा कि एक दिन इंतजार करने का कोई मतलब नहीं है।


राहुल की दाहिनी जांघ की सर्जरी हुई थी और वह पिछले साढ़े तीन महीने से मैदान से बाहर हैं। कुछ हफ्ते पहले एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अगरकर ने कहा था कि राहुल को चोट लग गई थी और इसीलिए संजू सैमसन को बैकअप विकल्प के रूप में चुना गया था। अगरकर ने पहले ही संकेत दिया था कि चयन समिति अपने एशिया कप 18 सदस्यीय टीम से विश्व कप टीम का चयन करेगी और जैसी कि उम्मीद थी, कोई बड़ा बदलाव नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed