NZ Inning
53/2 (5 ov)
Glenn Phillips 12(8)*
Finn Allen 12 (9)
IND elected to bowl
{"_id":"5c5ef0abbdec22736f4a809f","slug":"india-name-womens-squad-for-odi-series-against-england-mithali-will-lead-the-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, मिताली को कमान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इंग्लैंड के खिलाफ वन-डे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम घोषित, मिताली को कमान
Sat, 09 Feb 2019 11:09 PM IST
Mukesh Jha
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Mukesh Jha
Updated Sat, 09 Feb 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
मिताली राज
भारत ने मुंबई में 22 फरवरी से इंग्लैंड के खिलाफ शुरू होने वाली आगामी तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए शनिवार को कप्तान मिताली राज की अगुवाई वाली उस 15 सदस्यीय टीम को बरकरार रखा जो न्यूजीलैंड सीरीज में खेली थी।
विज्ञापन
बीसीसीआई ने बयान में कहा, 'अखिल भारतीय महिला चयन समिति ने इंग्लैंड की महिला टीम के खिलाफ तीन मैचों की पेटीएम वन-डे सीरीज के लिए भारतीय टीम चुनी है। तीन वनडे मौजूदा आईसीसी महिला चैम्पियनशिप का हिस्सा हैं और ये मुंबई के वानखेडे स्टेडियम में खेले जाएंगे।'
विज्ञापन
भारत ने हाल में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की वन-डे सीरीज 2-1 से जीती थी। भारतीय बोर्ड ने अध्यक्ष एकादश टीम की भी घोषणा की जो सीरीज शुरू होने से पहले 18 फरवरी को अभ्यास मैच खेलेगी।
विज्ञापन
वन-डे सीरीज के लिए भारतीय महिला टीम इस प्रकार है:
मिताली राज (कप्तान), झूलन गोस्वामी, स्मृति मंधाना, जेमिमा रोद्रिगेज, हरमनप्रीत कौर, दीप्ति शर्मा, तानिया भाटिया (विकेटकीपर), आर कल्पना (विकेटकीपर), मोना मेशराम, एकता बिष्ट, राजेश्वरी गायकवाड़, पूनम यादव, शिखा पांडे, मानसी जोशी और पूनम राउत।
बोर्ड अध्यक्ष एकादश :
स्मृति मंधाना (कप्तान), वेदा कृष्णमूर्ति, देविका वैद्य, एस मेघना, भारती फूलमाली, कोमल जनजाद, आर कल्पना, प्रिया पूनिया, हरलीन देयोल, रीमालक्ष्मी एक्का, मनाली दक्षिनी, मीनू मनी, तनूजा कंवर।