फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India men's cricket team will play a five-Test series against England from June 2025 kickstart new WTC cycle

Team India: इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के साथ डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र की शुरुआत करेगा भारत, जानें पूरा कार्यक्रम

Thu, 22 Aug 2024 04:32 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लंदन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Thu, 22 Aug 2024 04:32 PM IST
सार

इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसका कार्यक्रम जारी किया। लीड्स में 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। अगले साल डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र का फाइनल मुकाबला लंदन में खेला जाना है।

विज्ञापन
India men's cricket team will play a five-Test series against England from June 2025 kickstart new WTC cycle
भारतीय टीम - फोटो : BCCI

विस्तार

भारतीय टीम विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के 2025-27 चक्र की शुरुआत इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के साथ करेगी। दोनों देशों के बीच यह महत्वपूर्ण सीरीज इंग्लैंड में अगले साल जून से अगस्त के बीच खेली जाएगी। इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने गुरुवार को इसका कार्यक्रम जारी किया। लीड्स में 20 जून से पहला टेस्ट मैच खेला जाएगा। भारत ने पिछली बार 2021-22 में इंग्लैंड का दौरा किया था। उस वक्त टीम विराट कोहली के नेतृत्व में टेस्ट सीरीज खेलने गई थी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

अगले साल डब्ल्यूटीसी के मौजूदा चक्र का फाइनल मुकाबला लंदन में खेला जाना है। भारत और इंग्लैंड की टीमें इस खिताबी मैच के तुरंत बाद डब्ल्यूटीसी के अगले चक्र की शुरुआत करेंगी। एजबस्टन, लॉर्ड्स, ओल्ड ट्रेफोर्ड और द ओवल अन्य चार टेस्ट मैचों के आयोजन स्थल हैं। इंग्लैंड एवं वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने रणनीतिक रूप से उन स्थानों पर मैच रखे हैं जहां इंग्लैंड के स्विंग गेंदबाजों को विशेष लाभ मिलेगा। दूसरा टेस्ट दो से छह जुलाई तक बर्मिंघम के एजबस्टन में होगा। तीसरा टेस्ट 10 से 14 जुलाई के बीच लॉर्ड्स मैदान पर होगा, जबकि मैनचेस्टर का ओल्ड ट्रेफर्ड 23 से 27 जुलाई के बीच चौथे टेस्ट की मेजबानी करेगा। यह दौरा 31 जुलाई से चार अगस्त तक ओवल में अंतिम टेस्ट के साथ समाप्त होगा। सीरीज के पहले और दूसरे टेस्ट में एक सप्ताह, जबकि तीसरे और चौथे टेस्ट के बीच आठ दिनों का अंतराल है जिससे खिलाड़ियों को तरोताजा होने का पूरा मौका मिल सके।
विज्ञापन

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का कार्यक्रम
मैच दिनांक स्थान
पहला टेस्ट 20-24 जून 2025 हेडिंग्ले, लीड्स
दूसरा टेस्ट 02-06 जुलाई 2025 एजबस्टन, बर्मिंघम
तीसरा टेस्ट 10-14 जुलाई 2025 लॉर्ड्स, लंदन
चौथा टेस्ट 23-27 जुलाई 2025 ओल्ड ट्रेफोर्ड, मैनचेस्टर
पांचवां टेस्ट 31-04 अगस्त 2025 द ओवल, लंदन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed