{"_id":"5f9aadc7ddc21013f57929a1","slug":"india-likely-to-back-new-zealand-greg-barclay-for-icc-chairman-post","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईसीसी के चेयरमैन पद के लिए ख्वाजा के बजाय न्यूजीलैंड के ग्रेग बारक्ले का समर्थन करता है भारत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
आईसीसी के चेयरमैन पद के लिए ख्वाजा के बजाय न्यूजीलैंड के ग्रेग बारक्ले का समर्थन करता है भारत
Thu, 29 Oct 2020 05:26 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Thu, 29 Oct 2020 05:26 PM IST
विज्ञापन
BCCI
आईसीसी के चेयरमैन चुनाव में भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) न्यूजीलैंड के ग्रेग बारक्ले का समर्थन करता है। दरअसल, चेयरमैन पद की दौड़ में बारक्ले और सिंगापुर के इमरान ख्वाजा केवल दो उम्मीदवार शामिल हैं।
विज्ञापन
बता दें कि भारत के शशांक मनोहर के इस जुलाई में दो कार्यकाल पूरे करने के बाद से ही यब पद खाली पड़ा है। 16 सदस्यीय आईसीसी बोर्ड को दिसंबर के पहले सप्ताह में इसके लिए मतदान करना है।
विज्ञापन
निदेशक बोर्ड के बीच एकता प्रदर्शित करने के लिए सर्व सम्मति से किसी उम्मीदवार का चयन करने के प्रयास किए जा रहे हैं लेकिन अगर ऐसा नहीं होता है को इसकी पूरी संभावना है कि बीसीसीआई ख्वाजा का समर्थन नहीं करेगा।
विज्ञापन