फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India head coach Gautam Gambhir and captain Rohit Sharma were seen inspecting the Pune pitch before match

IND vs NZ: दूसरे टेस्ट से पहले कोच गंभीर और कप्तान रोहित ने किया पिच का निरीक्षण, पुणे में गुरुवार से होगा मैच

Wed, 23 Oct 2024 10:02 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पुणे Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 23 Oct 2024 10:02 AM IST
सार

भारतीय टीम पर सीरीज में वापसी करने का दबाव होगा क्योंकि टीम पर 11 साल में घर पर पहली टेस्ट सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच से पहले मंगलवार को अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया था।

विज्ञापन
India head coach Gautam Gambhir and captain Rohit Sharma were seen inspecting the Pune pitch before match
भारत बनाम न्यूजीलैंड - फोटो : PTI

विस्तार

भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच गौतम गंभीर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट संघ स्टेडियम पिच का निरीक्षण किया। भारत और न्यूजीलैंड के बीच गुरुवार से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला खेला जाना है। कीवी टीम फिलहाल भारत से सीरीज में 1-0 से आगे चल रही है। 
विज्ञापन

न्यूजीलैंड ने भारत को बंगलुरू के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए पहले मुकाबले में आठ विकेट से हराया था और 36 साल बाद भारतीय जमीन पर कोई टेस्ट मैच जीता था। भारतीय टीम पर सीरीज में वापसी करने का दबाव होगा क्योंकि टीम पर 11 साल में घर पर पहली टेस्ट सीरीज हारने का खतरा मंडरा रहा है। भारतीय खिलाड़ियों ने मैच से पहले मंगलवार को अभ्यास सत्र में जमकर पसीना बहाया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे टेस्ट मैच से पहले गंभीर और रोहित को अन्य सहायक स्टाफ के साथ पिच का निरीक्षण करते देखा गया था। माना जा रहा है कि पुणे की पिच स्पिनरों के मददगार वाली होगी। बंगलुरू टेस्ट में भारत की पहली पारी में बल्लेबाजी बेहद खराब रही थी और टीम 46 रन पर ढेर हो गई थी जो उसका घर पर टेस्ट में न्यूनतम स्कोर था। ओवरकास्ट कंडीशंस में भारतीय बल्लेबाज न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाजी आक्रमण का सामना करने में नाकाम रहे थे। भारत ने दूसरी पारी में वापसी की कोशिश की थी और 462 रन बनाए थे, लेकिन न्यूजीलैंड की बढ़त इतनी ज्यादा थी कि भारतीय टीम यह मुकाबला हार गई। 
विज्ञापन

बंगलुरू टेस्ट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात को स्वीकार किया था कि वह पिच को समझ नहीं सके थे जिस कारण टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का उनका फैसला गलत साबित हुआ था। भारतीय बल्लेबाजों से दूसरे टेस्ट में शानदार प्रदर्शन की उम्मीद होगी क्योंकि टीम की नजरें वापसी पर टिकी हुई हैं। 

पंत की चोट ने बढ़ाई चिंता
ऋषभ पंत के चोटिल होने से टीम प्रबंधन को संयोजन भी देखना होगा। पंत बंगलुरू टेस्ट के दूसरे दिन विकेटकीपिंग करते वक्त चोटिल हो गए थे और दो दिन तक मैदान पर नहीं उतरे थे। हालांकि, चौथे दिन दूसरी पारी में वह बल्लेबाजी के लिए उतरे और उन्होंने सरफराज खान के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की थी। अब देखना होगा कि पंत दूसरे टेस्ट के लिए फिट हैं या नहीं। हालांकि, टीम के सहायक कोच रयान डस्काटे ने बताया था कि पंत दूसरे टेस्ट के लिए टीम का हिस्सा हो सकते हैं, लेकिन टीम प्रबंधन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आगामी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज को देखते हुए ही कोई फैसला लेगा। 

पंत के अलावा टीम प्रबंधन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के वर्कलोड मैनेजमेंट पर भी नजर रख रहा है जिन्होंने अब तक घरेलू सत्र में सभी मुकाबले खेले हैं। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अगले महीने से होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में बुमराह भारतीय टीम के अहम खिलाड़ी होंगे और उन्हें आराम देना है या नहीं इस पर जल्द ही फैसला होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed