फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India gave fare well to captain Kohli and coach Shastri with nine wicket victory over Namibia

IND vs NAM: भारत ने कप्तान कोहली और कोच शास्त्री को जीत के साथ विदा किया, नामीबिया को नौ विकेट से हराया

Mon, 08 Nov 2021 11:07 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Mon, 08 Nov 2021 11:07 PM IST
सार

टी-20 वर्ल्डकप में भारत ने आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हरा दिया। विराट कोहली आखिरी बार बतौर कप्तान इस टी-20 मैच में उतरे थे और कोच शास्त्री का भी यह आखिरी मैच था। टीम इंडिया ने दोनों को जीत के साथ विदा किया। 

विज्ञापन
India gave fare well to captain Kohli and coach Shastri with nine wicket victory over Namibia
भारत ने नामीबिया को नौ विकेट से हराया। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप 2021 में भारतीय टीम ने अपने आखिरी मैच में नामीबिया को नौ विकेट से हराकर कप्तान विराट कोहली कोच रवि शास्त्री को जीत के साथ विदा किया। हालांकि भारत के वर्ल्डकप सेमीफाइनल में न पहुंचने से इस जीत का स्वाद थोड़ा फीका रहा। रवि शास्त्री की जगह अब राहुल द्रविड़ भारत के मुख्य कोच की जिम्मेदारी संभालेंगे। वहीं विराट कोहली वनडे और टेस्ट में भारत के कप्तान बने रहेंगे और टी-20 में भी बतौर बल्लेबाज खेलते रहेंगे। शास्त्री अब किसी आईपीएल टीम के कोच बन सकते हैं।
विज्ञापन


कप्तान के रूप में यह विराट का 50वां अंतर्राष्ट्रीय टी-20 मैच था। उन्होंने इस टूर्नामेंट में दूसरी बार टॉस जीता और गेंदबाजी करने का फैसला किया। नामीबिया ने शुरुआत में अच्छा खेल दिखाया, लेकिन जडेजा और अश्विन के आते ही एक के बाद विकेट गिरने लगे। इन दोनों ने मिलकर कुल छह विकेट लिए। जडेजा ने अपने चार ओवरों में 16 रन देकर तीन विकेट लिए और अश्विन ने 20 रन देकर तीन विकेट अपने नाम किए। जसप्रीत बुमराह ने भी दो विकेट अपने नाम किए। नामीबिया के लिए डेविड विसे ने सबसे ज्यादा 26 रन बनाए। उनके अलावा स्टीफन बार्ड ने 21 रनों की पारी खेली। वहीं चार बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा नहीं छू पाए। अंत में नामीबिया ने भारत के सामने 133 रनों का लक्ष्य रखा। 
विज्ञापन


रोहित और राहुल ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशकीय साझेदारी की
133 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के ओपनर रोहित शर्मा और लोकेश राहुल ने शानदार शुरुआत की। इन दोनों ने लगातार तीसरे मैच में अर्धशतकीय साझेदारी की। इस दौरान रोहित शर्मा ने अंतराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में तीन हजार रन भी पूरे किए और अपने करियर का 24वां अर्धशतक लगाया। भारत का पहला विकेट 86 रन पर गिरा, जब जेन फ्रीलिंक ने रोहित को आउट किया। इसके बाद राहुल और सूर्यकुमार ने भी 50 रनों की साझेदारी कर भारत को जीत दिला दी। इस दौरान लोकेश राहुल ने भी अपने करियर का 14वां अर्धशतक लगाया।  
विज्ञापन
विज्ञापन


अंतर्राष्ट्रीय टी-20 में तीन हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने रोहित
रोहित शर्मा ने इस मैच में 56 रनों की बेहतरीन पारी खेली और इस दौरान अंतराष्ट्रीय टी-20 क्रिकेट में तीन हजार रन भी पूरे किए। रोहित ऐसा करने वाले तीसरे बल्लेबाज हैं। उनसे पहले विराट कोहली और मार्टिन गुप्टिल ने यह कारनामा किया है। कोहली ने 87 पारियों में 3227 रन बनाए हैं। उनका सबसे बड़ा स्कोर नाबाद 94 रन रहा है और उन्होंने 52 के औसत से रन बनाए हैं। वहीं मार्टिन गुप्टिल ने 103 पारियों में 3115 रन बनाए हैं। उनका औसत 32.44 और सबसे बड़ा स्कोर 105 रन रहा है। रोहित ने 108 पारियों में तीन हजार रन का आंकड़ा छुआ है। उनके नाम 3006 रन है। उनका सबसे बड़ा स्कोर 118 रन रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed