फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India cricketers focused on fielding in their first training session ahead of the Women's World Cup

Women's World Cup: विश्व कप की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम, ट्रेनिंग सत्र में लिया हिस्सा; फील्डिंग पर जोर

Wed, 24 Sep 2025 10:16 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बंगलुरू Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 24 Sep 2025 10:16 PM IST
सार

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा दिखाए गए इस सत्र के एक मिनट के वीडियो में दिखता है कि टीम ने वॉर्म-अप की शुरुआत फुटबॉल शैली की पासिंग से की। इसके बाद फिर कैचिंग और थ्रोइंग ड्रिल्स कीं।

विज्ञापन
India cricketers focused on fielding in their first training session ahead of the Women's World Cup
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women screen grab

विस्तार

भारतीय महिला टीम वनडे विश्व कप की तैयारियों में जुट गई है और उसने इस वैश्विक टूर्नामेंट से पहले अपने ट्रेनिंग सत्र में हिस्सा लिया। महिला विश्व कप का आयोजन 30 सितंबर से होना है और इसके मैच भारत और श्रीलंका में होंगे। भारत ने पहले अभ्यास सत्र के दौरान फील्डिंग पर ध्यान केंद्रित किया जिसमें टीम को काफी सुधार की जरूरत है। 
विज्ञापन


बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा दिखाए गए इस सत्र के एक मिनट के वीडियो में दिखता है कि टीम ने वॉर्म-अप की शुरुआत फुटबॉल शैली की पासिंग से की। इसके बाद फिर कैचिंग और थ्रोइंग ड्रिल्स कीं। ट्रेनिंग का ज्यादातर हिस्सा क्षेत्ररक्षण पर ही केंद्रित था जिसमें खिलाड़ी नजदीक से स्टंप्स पर हिट करती, तेजी से ‘पिक और थ्रो’ करती, और मैच की तरह की पस्थितियों में तेजी से गेंद विकेटकीपर को देते दिखीं।  हाल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू श्रृंखला में भारतीय टीम का क्षेत्ररक्षण काफी खराब था जिसमें उसे 1-2 से हार का सामना करना पड़ा। वनडे विश्व कप गुवाहाटी में भारत के श्रीलंका के खिलाफ 30 सितंबर को होने वाले पहले मैच से शुरू होगा।
विज्ञापन


दो बार की उपविजेता भारतीय टीम पहले खिताब की तलाश में है और टीम में स्मृति मंधाना शानदार फॉर्म में है। बाएं हाथ की इस बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ श्रृंखला में 100 के शानदार औसत से 300 रन बनाए जिसमें दिल्ली में 50 गेंद में जड़ा एक तूफानी शतक भी शामिल है जो महिला वनडे में दूसरा सबसे तेज शतक बन गया। 2012-13 में मेग लैनिंग ने 45 गेंद में शतक जड़ा था और वह मंधाना से आगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed