फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   india cricket team suffers big lose to afganistan

ये किस अनजान देश से हार गई भारतीय क्रिकेट टीम

Thu, 22 Aug 2013 04:41 PM IST
इंटरनेट डेस्क
इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 22 Aug 2013 04:41 PM IST
विज्ञापन
india cricket team suffers big lose to afganistan

क्रिकेट जगत के हर वर्ग में पिछले कुछ समय से दुनियाभर में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम को एक बेहद कमजोर और अनजान टीम के हाथों हार का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


भारत की अंडर-23 टीम को बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण एशियन क्रिकेट काउंसिल एमर्जिंग टीम्स कप के ग्रुप-ए के अपने आखिरी लीग मुकाबले में अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम के हाथों 28 रन से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है।
विज्ञापन


भारतीय टीम की हार इसलिए भी बेहद चौंकाने वाली है क्योंकि इस टीम में रणजी ट्रॉफी और आईपीएल खेलने वाले कई बड़े खिलाड़ी शामिल थे।

सिंगापुर में खेले जा रहे टूर्नामेंट के अंतिम लीग मैच में भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए अफगानिस्तान को 50 ओवर में सात विकेट पर महज 184 रन पर रोक दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेकिन आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम निर्धारित 50 ओवर में नौ विकेट पर 156 रन ही बना सकी। भारत की ओर से ओपनर लोकेश राहुल ने सर्वाधिक 51 रनों का योगदान दिया।

अफगानिस्तान को इस शानदार जीत से दो अंक हासिल हुए। हालांकि बड़ी जीत के बावजूद अफगान टीम का सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना टूट गया।

टूर्नामेंट के ग्रुप-ए में भारत, पाकिस्तान और अफगानिस्तान के 4-4 अंक रहे लेकिन बेहतर रन औसत के आधार पर भारत और पाकिस्तान सेमीफाइनल में पहुंचने में कामयाब रहे।

शुक्रवार को होने वाले पहले सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय टीम का मुकाबला यूएई से होगा जबकि दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान और श्रीलंका की टीमें आमने-सामने होंगी।


भारतीय युवा टीम ने शुरुआती लीग मैचों में चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के अलावा नेपाल को हराया था। लेकिन अफगानिस्तान को हराकर जीत की हैट्रिक पूरी करने का भारतीय टीम का सपना पूरा नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed