फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India cricket team for Sri Lanka, Australia series to be announced on December 23

टीम इंडिया का एलान आज, श्रीलंका के खिलाफ T-20 और ऑस्ट्रेलिया के साथ होनी है वन-डे सीरीज

Mon, 23 Dec 2019 12:47 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 23 Dec 2019 12:47 PM IST
विज्ञापन
India cricket team for Sri Lanka, Australia series to be announced on December 23
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

श्रीलंका के खिलाफ तीन टी-20 अंतरराष्ट्रीय और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इतने ही वनडे की भारतीय टीम चुनने के लिए आज मौजूदा चयन समिति अपनी अंतिम बैठक करेगी, जिसमें ध्यान तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की फिटनेस पर होगा। बुमराह ने हाल में भारत के अभ्यास सत्र में गेंदबाजी की थी, वह प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के लिए फिट हैं और उन्हें श्रीलंका के खिलाफ पांच जनवरी से शुरू होने वाली टी-20 सीरीज के लिए या फिर 14 जनवरी से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शुरू होने वाली वनडे सीरीज के लिए चुना जा सकता है।

विज्ञापन

प्रसाद की अध्यक्षता में आखिरी टीम चयन

India cricket team for Sri Lanka, Australia series to be announced on December 23

बीसीसीआई के एक सूत्र ने नाम नहीं बताने की शर्त पर कहा, ‘दोनों सीरीज के लिए टीम का चयन दिल्ली में सोमवार दोपहर को होगा। चयनकर्ता दोनों सीरीज के लिए टीम चुनेंगे। पूरी संभावना है कि एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में यह अंतिम चयन बैठक होगी।’ एमएसके प्रसाद और उनके मध्य क्षेत्र के साथी गगन खोड़ा का कार्यकाल खत्म हो जाएगा और नए वर्ष के शुरू होने पर नए मुख्य चयनकर्ता के साथ पैनल सदस्य के नाम की घोषणा होने की भी उम्मीद है। जतिन परांजपे, सरनदीप सिंह और देवांग गांधी बने रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बुमराह की होगी वापसी

India cricket team for Sri Lanka, Australia series to be announced on December 23
विराट कोहली-जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया

पूरी संभावना है कि बुमराह ऑस्ट्रेलिया सीरीज से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट में चार महीने बाद वापसी करेंगे। वह ‘स्ट्रेस फ्रैक्चर’ से उबर चुके हैं। हालांकि बुमराह ने अपना रिहैबिलिटेशन बीसीसीआई की राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (एनसीए) में नहीं किया, इसलिए उन्हें एनसीए निदेशक राहुल द्रविड़ ने फिटनेस की मंजूरी वहीं से लेने के लिए कहा जहां उन्होंने रिहैबिलिटेशन के लिए समय बिताया।

विज्ञापन

वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ेंगे विराट

India cricket team for Sri Lanka, Australia series to be announced on December 23
विराट कोहली - फोटो : ट्विटर

सूत्र ने कहा, ‘बुमराह के मामले में, भारतीय टीम के फिजियो नितिन पटेल और ट्रेनर निक वेब ने इस हफ्ते के शुरू में विजाग में उनकी जांच की। उन्होंने वहां पूरे एक्शन से गेंदबाजी की। ऑस्ट्रेलिया सीरीज 14 जनवरी से शुरू हो रही है तो वह एक रणजी मैच भी खेल सकते हैं। किसी भी मामले में यह इस पर भी निर्भर करेगा कि विराट कोहली इसे कैसे देखते हैं।’

कोहली के वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए जुड़ने की उम्मीद है। दीपक चाहर की फिटनेस भी चिंता का विषय होगी, क्योंकि इसके कारण वह वेस्ट इंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में नहीं खेल सके। शिखर धवन भी पूर्ण फिटनेस हासिल कर रहे हैं, लेकिन उन्हें वापसी के लिए कुछ घरेलू क्रिकेट खेलने पड़ सकते हैं।

2021 में होगी चार देशों की सुपर सीरीज

India cricket team for Sri Lanka, Australia series to be announced on December 23
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

साल 2019 जाते-जाते BCCI के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने एक और बड़ा एलान किया। गांगुली ने 2021 से वनडे सुपर सीरीज की घोषणा की। इसका आयोजन भारत में होगा। भारतीय टीम के अलावा इस सुपर सीरीज में ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और एक अन्य शीर्ष टीम खेलेगी।

बीते दिनों सौरव गांगुली बोर्ड के सचिव जय शाह और और कोषाध्यक्ष अरुण सिंह धूमल के साथ लंदन गए थे। इसी दौरान उनकी इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड के बड़े अधिकारियों से वन-डे सुपर सीरीज को लेकर बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed