फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India captain Rohit Sharma is expected to retain his position as the captain in Test tour of England

IND vs ENG: इंग्लैंड दौरे के लिए रोहित शर्मा का जाना लगभग तय, साई सुदर्शन पर रखी जा रही नजर; सामने आई जानकारी

Tue, 22 Apr 2025 07:55 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Tue, 22 Apr 2025 07:55 PM IST
सार

ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 17 सदस्यीय टीम भेजी थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर 15 या 16 सदस्यीय टीम ही जाएगी।

विज्ञापन
India captain Rohit Sharma is expected to retain his position as the captain in Test tour of England
रोहित शर्मा - फोटो : ANI

विस्तार

भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा इंग्लैंड के खिलाफ जून में होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दौरान अपनी जगह बरकरार रख सकते हैं। न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित फिट हैं और न्यूजीलैंड तथा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खराब प्रदर्शन के बावजूद टीम की कमान संभालना जारी रखेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम का एलान मई के दूसरे सप्ताह में किया जाएगा। 
विज्ञापन

छह दावेदार दौड़ में 
पीटीआई की रिपोर्ट की मानें तो मध्यक्रम के दो स्थानों के लिए कम से कम छह दावेदार हैं। ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने 17 सदस्यीय टीम भेजी थी, लेकिन इंग्लैंड दौरे पर 15 या 16 सदस्यीय टीम ही जाएगी। इस दौरे के समय भारत की ए टीम भी इंग्लैंड में रहेगी और ऐसे में मुख्य टीम की जरूरत के मुताबिक ए टीम के खिलाड़ी को बुलाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करुण को मिल सकता है मौका 
माना जा रहा है कि भारतीय टेस्ट टीम में बदलाव किए जा सकते हैं क्योंकि कई खिलाड़ी ऐसे हैं जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है। करुण नायर जिन्होंने वनडे और टेस्ट प्रारूप दोनों में अच्छा प्रदर्शन किया है और उन्हें इंडिया-ए टीम में मौका मिल सकता है। अगर सभी लोग फिट रहे तो रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल और विराट कोहली का चयन आराम से होगा। ऑलराउंडर के लिए फिलहाल पहली पसंद नीतीश कुमार रेड्डी ही हैं। 

ये भी पढ़ें: IPL 2025: केकेआर के मेंटर ब्रावो ने माना, टीम के बल्लेबाजों का आत्मविश्वास कम हुआ; मोर्गन ने भी जताई चिंता
विज्ञापन

रिजर्व बल्लेबाजों को चुनने के लिए माथापच्ची 
इंग्लैंड दौरे के लिए अभी टीम तय नहीं है, लेकिन कम से कम छह खिलाड़ी ऐसे हैं जिन पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। इनमें से दो नहीं तो एक को सीनियर टीम में जगह मिल सकती है, जबकि बाकी निश्चित रूप से उसी समय इंग्लैंड लायंस (ए टीम) के खिलाफ होने वाली भारत ए सीरीज का हिस्सा होंगे। अजीत अगरकर के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय चयन समिति को कुछ खिलाड़ियों विशेष रूप से रिजर्व बल्लेबाजों को चुनने के लिए काफी सोच विचार करने की आवश्यकता होगी। दौरे पर जाने वाली टीम में अगर 15 खिलाड़ी होते हैं तो एक अतिरिक्त मध्यक्रम बल्लेबाज के लिए जगह होगी। अगर टीम में 16 खिलाड़ी हैं तो ऐसे दो खिलाड़ियों को शामिल किया जा सकता है। यह दौरा 20 जून से शुरू होगा और अगस्त के पहले सप्ताह में समाप्त होगा। 

साई सुदर्शन को मिलेगा मौका?
प्रथम श्रेणी के 29 मैचों में सात शतक लगाने वाले साई सुदर्शन लाल गेंद के क्रिकेट में भी एक ऐसे खिलाड़ी हैं जिन पर नजर रखी जानी चाहिए। वह आईपीएल में गुजरात टाइटन्स के लिए पहले ही खुद को साबित हो चुके हैं। चयनकर्ताओं की नजर इस खब्बू बल्लेबाज पर इसलिए भी होगी क्योंकि उनकी तकनीक अच्छी है और चोटिल होने से पहले उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में भारत ए के लिए भी अच्छा प्रदर्शन किया था। उनकी सबसे बड़ी ताकत यह है कि वह पारी का आगाज करने के साथ ही टीम की जरूरत के हिसाब से मध्यक्रम में भी बल्लेबाजी कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed