फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   India beat Bangladesh by 44 runs in first women's T20 gain Fast bowler Renuka singh shines

Ind vs Bangladesh: भारतीय महिला टीम की टी20 सीरीज में जीत से शुरुआत, रेणुका सिंह चमकीं

Sun, 28 Apr 2024 10:06 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, सिलहट Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 28 Apr 2024 10:06 PM IST
सार

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया ने तेजी से रन जुटाए, लेकिन टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन ही बना सकी। हालांकि, रेणुका की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बांग्लादेश को आठ विकेट पर 101 रन पर रोक दिया।

विज्ञापन
India beat Bangladesh by 44 runs in first women's T20 gain Fast bowler Renuka singh shines
रेणुका सिंह - फोटो : BCCI Women

विस्तार

तेज गेंदबाज रेणुका सिंह और पूजा वस्त्राकर की जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल पांच विकेट झटके जिससे भारतीय महिला टीम ने पहले टी20 मुकाबले में बांग्लादेश को 44 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम के लिए कप्तान हरमनप्रीत कौर और यास्तिका भाटिया ने तेजी से रन जुटाए, लेकिन टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 145 रन ही बना सकी। हालांकि, रेणुका की अगुआई में गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर बांग्लादेश को आठ विकेट पर 101 रन पर रोक दिया। 
विज्ञापन


भारत के लिए रेणुका ने 18 रन देकर तीन विकेट लिए, जबकि पूजा को 25 रन देकर दो विकेट मिले। बांग्लादेश के लिए सुल्ताना ने 48 गेंदों पर 51 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, लेकिन दूसरे छोर पर उन्हें अन्य किसी बल्लेबाज का साथ नहीं मिला जिस कारण टीम को हार का सामना करना पड़ा। दोनों टीमों के बीच पांच मैचों की यह टी20 सीरीज इस साल के अंत में बांग्लादेश में होने वाले टी20 विश्व कप से पहले काफी महत्वूर्ण है। दोनों टीमों के बीच सीरीज का दूसरा मुकाबला मंगलवार को सिलहट में ही खेला जाएगा। 
विज्ञापन


रेणुका की अगुआई में गेंदबाजों का शानदार प्रदर्शन
भारतीय टीम को मैच जिताने में रेणका ठाकुर सिंह की भूमिका अहम रही। रेणुका ने दिलारा अख्तर (4) को अपनी तीसरी ही गेंद पर आउट किया और फिर सोभना मोस्त्री को बोल्ड किया। इसके बाद अनुभवी स्पिनर दीप्ति शर्मा ने मुर्शिदा खातून को आउट किया और रही सही कसर पूजा वस्त्राकर ने सातवें ओवर में फाहिमा खातून को आउट कर पूरी कर दी। बांग्लादेश की पारी लड़खड़ा गई और एक समय उसका स्कोर चार विकेट पर 30 रन था। फिर रेणुका ने रबिया खान को अपना शिकार बनाया जो उनका इस मैच का तीसरा विकेट था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रभावित नहीं कर सके भारतीय बल्लेबाज
इससे पहले, हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया, लेकिन भारतीय बल्लेबाज शुरुआती ओवरों में तेज गति से रन नहीं बना पाए जिसमें करिश्माई सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना नौ रन बनाकर आउट हुईं। हालांकि, शेफाली वर्मा ने 22 गेंदों पर 31 रनों का योगदान दिया जिसके बाद यास्तिका भाटिया (36 रन) और हरमनप्रीत (30 रन) ने अच्छे स्कोर बनाए। इससे भारतीय बल्लेबाज धीमी विकेट की चुनौती से निपटने में सफल रही। बांग्लादेश के लिए लेग स्पिनर राबिया खान मेजबान टीम के लिए सबसे सफल गेंदबाज रहीं जिन्होंने चार ओवर में 23 रन देकर तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed