{"_id":"59bfe6324f1c1b1b688b53d8","slug":"india-australia-could-be-one-of-last-five-match-odi-series-says-james-sutherland","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज को लेकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चीफ ने दिया बड़ा बयान ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज को लेकर क्रिकेट आस्ट्रेलिया के चीफ ने दिया बड़ा बयान
amarujala.com- Presented by: नवीन चौहान
Updated Mon, 18 Sep 2017 08:58 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वनडे सीरीज का आगाज हो गया है। टीम इंडिया ने पहले मैच में 26 रन से जीत दर्ज कर 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। लेकिन ऐसे में क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख जेम्स सदरलैंड ने एक बड़ा बयान दिया है कि मौजूदा सीरीज भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की ये आखिरी वनडे सीरीज हो सकती है। ऐसा वो ग्लोबल लीग लॉन्च करने की वजह से हो रहा है।
विज्ञापन
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया की वेबसाइट में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक सदरलैंड ने कहा है कि वो 13 टीमों वाली प्रस्तावित वनडे लीग के क्रियान्वयन की दिशा में आगे बढ़ते हैं तो ऐसे में भविष्य में भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की द्विपक्षीय सीरीज का आयोजन संभव नहीं होगा। अधिकतम तीन मैचों की सीरीज आयोजित हो सकती है।
विज्ञापन
हालांकि सभी देशों के बोर्ड आपसी सहमति के आधार पर द्विपक्षीय सीरीज का प्रारूप और मैच तय करते हैं। लेकिन मुझे नहीं लगता कि भविष्य में कोई भी देश द्विपक्षीय सीरीज में 3 से ज्यादा मैच खेलने पर सहमत होगा। हालांकि इसमें टी-20 मैचों को समाहित किया जा सकता है। लेकिन मुझे नहीं लगता कि आगे अब पांच मैचों की सीरीज का आयोजन होगा। प्रस्तावित वनडे लीग में 6 होम और 6 अवे मैच हो सकते हैं। लीग का हिस्सा बनने वाली टीमें भविष्य में घर पर 6 और बाहर 6 मैच खेलेंगी। संभवतः यही वनडे मैचों की सीमा होगी।
विज्ञापन
सदरलैंड ने आगे कहा कि टेस्ट चैंपियनशिप समय की मांग है। जिससे की हाल ही में बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली गई टेस्ट सीरीज जैसी श्रृंखलाओं का महत्व बढ़ सके। यदि आप हालिया सीरीज को देखें तो यदि इसमें टेस्ट चैंपियनशिप के प्वाइंट्स होते तो इन दोनों टीमों के अलावा भी दूसरी टीमों की इसमें रुचि होती और इसका महत्व भी बढ़ जाता। टेस्ट मैचों को द्विपक्षीय परिणाम के दायरे से बाहर निकालना होगा। जब दूसरे की जीत हार से आपका वास्ता होगा तो लोगों के लिए टेस्ट मैचों में रुचि और बढ़ेगी।